UPPSC इंटरव्यू देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा बोर्ड का व्यवहार और पूछे गए सवाल, देखें VIDEO

UPPSC Interview Experience: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग PCS 2025 इंटरव्यू के बाद अभ्यर्थियों ने शेयर किए अपने अनुभव। जानिए कैसा रहा बोर्ड का व्यवहार और किस तरह के सवाल पूछे गए।

UPPSC PCS Interview 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) पीसीएस-2025 के इन्टरव्यू शुरू हो चुके हैं। इस वीडियो में नवभारत लाइव के माध्यम से इंटरव्यू देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। अभ्यर्थियों के अनुसार, इस बार इंटरव्यू बोर्ड का व्यवहार बेहदसहयोगपूर्ण और सकारात्मक रहा है। बोर्ड सदस्यों ने उम्मीदवारों को घबराने नहीं दिया, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता भी की।

अधिकांश सवाल अभ्यर्थियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, हॉबी, कार्यक्षेत्र (जैसे राजस्व या शिक्षा विभाग) और महिला सशक्तिकरण जैसे प्रासंगिक मुद्दों पर केंद्रित रहे। किसी भी प्रकार के विवादित या सीधे राजनीतिक-धार्मिक मुद्दों पर जोर नहीं दिया गया, बल्कि प्रशासनिक सूझबूझ और संतुलित दृष्टिकोण की परीक्षा ली गई। छात्रों ने यह भी बताया कि अपनी तैयारी को लेकर सकारात्मक सोच रखना और कूल रहना सफलता की कुंजी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com