2047 तक सत्ता से दूर रहेगी सपा-कांग्रेस, आगरा में बोले केशव मौर्य, कहा- मुंगेरीलाल के सपने देख रहे अखिलेश
UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” देख रही है, लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती है और उनकी वापसी संभव नहीं है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
केशव प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव और राहुल गांधी
Keshav Prasad Maurya on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने सपा के चरित्र पर सवाल उठाए और दावा किया कि 2027 ही नहीं, आने वाले वर्षों में भी प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी की वापसी संभव नहीं है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी संतों और सनातन संस्कृति के सम्मान का केवल दिखावा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग सत्ता में रहते हुए राम, कृष्ण और शिव भक्तों पर लाठी-डंडे और गोलियां चलवा सकते हैं, वे संतों का वास्तविक सम्मान कभी नहीं कर सकते। संतों के चरणों में जाकर प्रणाम करना सपा की राजनीतिक नौटंकी है, यह उनका असली चरित्र नहीं है।
समाजवादी पार्टी का चरित्र दोहरा और गैर-जिम्मेदाराना
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र दोहरा और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने हमेशा अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है और विपक्ष में रहते हुए भी उसका रवैया जिम्मेदार नहीं रहा। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” देख रही है, लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती है और उनकी वापसी संभव नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Cashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
आगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
तीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
सर्किट हाउस, आगरा में मा. जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण तथा जनपद स्तरीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी रूप से लागू हों और उनका लाभ पात्र लोगों तक… pic.twitter.com/xaSWY6hdzd — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 7, 2026
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की वापसी संभव नहीं
कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन दलों और नेताओं का चरित्र विपक्ष में रहते हुए ठीक नहीं है, जनता उन्हें सत्ता से दूर रखने का काम करती है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की केंद्र की सत्ता में वापसी संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें- झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगातार विश्वास जता रही है। डिप्टी सीएम ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी भाजपा को जनता का समर्थन मिलता रहेगा।
