आगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
Cashless Medical Scheme: सीएम योगी ने आगरा में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 7.50 लाख शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज होगा।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' (सोर्स- फोटो नवभारत)
Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme: आगरा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के लगभग 7.50 लाख शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षक और उनके परिवार को ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। नई योजना के माध्यम से अब शिक्षकों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

340 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात
इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा को 340 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी। इनमें आगरा सिविल एन्क्लेव को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा प्रमुख रही।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
तीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
आगरा में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- मुगल म्यूजियम नहीं, छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनेगा संग्रहालय
हरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
यह भी पढ़ें- तीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि अब ताज ट्रेपेजियम ज़ोन (TTZ) क्षेत्र में उद्योगों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी, जिससे आगरा के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और विकास के साथ-साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी लगातार काम कर रही है। शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना इसी सोच का परिणाम है, जिससे लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच मिलेगा।
