कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 14 मौतों के मामले में छठा आरोपी शकील मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Kaushambi Illegal Firecracker Factory: कौशांबी के चिल्ला शहबाजी गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 14 लोगों की मौत के मामले में फरार छठे आरोपी शकील को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
Kaushambi Firecracker Factory Blast 50,000 Rewarded Accused Shakil Arrested in Encounter
गिरफ्तार आरोपी(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Kaushambi Firecracker Factory Blast: चिल्ला शहबाजी गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 14 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे छठे आरोपी शकील को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शकील पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

मुठभेड़ में ऐसे दबोचा गया आरोपी

डीएसपी मंझनपुर सौरभ सामंत के मुताबिक, मंझनपुर के हंजापुर रोड स्थित दीवार कोतारी गांव के पास सदर कोतवाली प्रभारी विनीत सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे घेरकर रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शकील के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Kaushambi Firecracker Factory Blast 50,000 Rewarded Accused Shakil Arrested in Encounter
Prayagraj: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खोली स्थानीय पुलिस की पोल, 45 पुलिसकर्मियों वाली चार SOG टीमें भंग

14 लोगों की मौत के मामले में था वांछित

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शकील महमूदपुर मनौरी का निवासी है और अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक नौशाद का भाई है। सोमवार को चिल्ला शहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत के मामले में शकील वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद

डीएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तारी के बाद शकील ने अपने किए पर पछतावा जताया और हाथ जोड़कर विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से माफी मांगी।

Kaushambi Firecracker Factory Blast 50,000 Rewarded Accused Shakil Arrested in Encounter
अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; 30 मरीज मिलने पर मचा हड़कंप, अस्पतालों में 70 बेड रिजर्व

पूछताछ में आर्थिक लाभ के लिए अवैध कारोबार की बात

एसपी सत्यनारायण प्रजापत के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी नौशाद, उसकी पत्नी और बेटे समेत सभी छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पकड़े गए शकील ने प्रारंभिक पूछताछ में आर्थिक लाभ के लिए साथियों और परिजनों के साथ मिलकर अवैध पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री बनाने और भंडारण करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब मामले में अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com