अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; 30 मरीज मिलने पर मचा हड़कंप, अस्पतालों में 70 बेड रिजर्व

Swine Flu Cases: अलीगढ़ में अब तक स्वाइन फ्लू के 30 मरीजों की पुष्टि हुई है सभी उपचार के बाद स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 70 बेड रिजर्व करने के साथ 44 से अधिक रैपिड रिस्पांस टीमें सक्रिय की हैं।
Aligarh on Swine Flu Alert 70 Hospital Beds Reserved as H1N1 Cases Rise
अलीगढ़ (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Swine Flu H1N1 Aligarh: जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार की व्यवस्था तेज कर दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 30 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। राहत की बात यह है कि सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत की सूचना नहीं है।

सरकारी अस्पतालों में कुल 70 बेड आरक्षित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामनाथ सिंह ने बताया कि संभावित स्थिति से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में कुल 70 बेड आरक्षित किए गए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय और जिला मलखान सिंह अस्पताल में 10-10 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। वहीं, गंभीर मरीजों के उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं।

Aligarh on Swine Flu Alert 70 Hospital Beds Reserved as H1N1 Cases Rise
आगरा कैंट मारपीट मामले में RPF के 2 सब इंस्पेक्टर और 2 कांस्टेबल दोषी, 32 बयान और 35 CCTV से खुलासा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं के साथ मास्क, पीपीई किट, वीटीएम और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने के लिए जिले में 44 से अधिक रैपिड रिस्पांस टीमें सक्रिय की गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने तथा संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की भी अपील की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com