कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; मरने वालों की संख्या हुई 11, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मुआवजे का ऐलान

Firecracker Factory Blast: कौशांबी के महमदपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल हैं। NDRF, SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।
Kaushambi Firecracker Factory Blast 11 Dead, Several Houses Damaged
भीषण विस्फोट(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार दोपहर पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। मनौरी बाजार के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए धमाके से फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई, आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

दोपहर 12 बजे अचानक हुआ भीषण धमाका

महमदपुर गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखा बनाने के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि एक मकान में पटाखों के निर्माण और भंडारण के दौरान धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कुछ ही पलों में पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

भीषण विस्फोट
भीषण विस्फोट(फोटो नवभारत)
Kaushambi Firecracker Factory Blast 11 Dead, Several Houses Damaged
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, मीडियन तोड़कर दूसरी लेन में घुसा ट्रेलर; 4 लोगों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही पिपरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए।

50 मीटर के दायरे में कई मकानों पर असर

विस्फोट का असर फैक्ट्री के आसपास करीब 50 मीटर के दायरे में देखने को मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पांच से सात मकान क्षतिग्रस्त या जमींदोज हुए हैं। कई अन्य घरों में दरारें आने की भी सूचना है। तेज धमाके के बाद इलाके में धुएं और मलबे का गुबार छा गया।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घायल लोग मदद के लिए चीखते नजर आए। स्थानीय लोगों ने कई घायलों को चारपाई और दूसरे साधनों से अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस और फायरकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे रहे।

तीन मौतों की पुष्टि, 15 से ज्यादा लोग झुलसे

कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल ने हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। वहीं 15 से अधिक लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आई है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी होने के कारण मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

प्रशासन की टीमें मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर घायलों को प्रयागराज भेजे जाने की तैयारी भी की जा रही है।

भीषण विस्फोट
भीषण विस्फोट(फोटो नवभारत)
Kaushambi Firecracker Factory Blast 11 Dead, Several Houses Damaged
UP के कासगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 3 की मौत और 23 घायल, अस्थियां बहाने जा रहा था परिवार

प्रयागराज से फोर्स रवाना, स्वरूप रानी अस्पताल अलर्ट

महमदपुर गांव प्रयागराज और कौशांबी की सीमा के करीब स्थित होने के कारण हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज से भी अतिरिक्त पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया। एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल की ओर पहुंचे।

गंभीर घायलों के इलाज को देखते हुए प्रयागराज स्थित मेडिकल कॉलेज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना है।

पुलिस अब हादसे की वजह के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि मौके पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किस तरह किया जा रहा था और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही हादसे में हुए कुल नुकसान और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

यूपी के सीएम योगी ने पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने एक्स पर लिखा कि जनपद कौशाम्बी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

सीएम ने आगे लिखा कि स्थानीय अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के लिए निर्देश दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com