Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Shatabdi Express: शताब्दी एक्सप्रेस में फर्जी टीटी बनकर घूम रहा था युवक, कानपुर आरपीएफ की सतर्कता से दबोचा गया

Shatabdi Express News: कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में RPF ने यात्रियों के बीच घूम रहे फर्जी टीटी को पकड़ लिया। आरोपी फर्जी आई-कार्ड के सहारे खुद को रेलवे कर्मचारी बता रहा था।

  • Reported By: सुमित शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 29, 2026 | 04:44 PM

फर्जी टीटी (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Fake TTE Shatabdi Express: कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12033 शताब्दी एक्सप्रेस में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल शताब्दी एक्सप्रेस में एक व्यक्ति नकली टीटी बनकर घूम रहा था। हालांकि यह नकली टीटी आरपीएफ की सतर्कता से पकड़ा गया। हैरान की बात तो यह रही है कि आरोपी के पास फर्जी पहचान पत्र भी था जिसके सहारे वह खुद को रेलवे का टीटी बताकर यात्रियों के बीच घूम रहा था।

हाव-भाव पर हुआ संदेह

जानकारी के मुताबिक आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल के हेड कांस्टेबल लीलाधर और कांस्टेबल मनोज कुमार-2 ट्रेन में अनुरक्षण ड्यूटी पर तैनात थे। यात्रा के दौरान स्टेशन से एक व्यक्ति कोच सी-11 में चढ़ा और स्वयं को टीटी बताने लगा। लेकिन उसके हाव-भाव पर संदेह होने पर आरपीएफ कर्मियों को संदेह हुआ जिसके बाद रेलवे पुलिस फोर्स के कांस्टेबल टीएस जितेंद्र सिंह यादव और कोच टीटी अनुज कुमार ने मिलकर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह कोई सही जवाब नही दे पाया।

टीटी के नाम पर बनवाया फर्जी आई-कार्ड

हालांकि शुरुआती पूछताछ में उसने खुद को नॉर्दर्न रेलवे में टीटी के पद पर कार्यरत बताया था। लेकिन जब सख्ती बरती गई तो उसने स्वीकार कर लिया कि वह रेलवे कर्मचारी नहीं है। उसने फर्जी आई-कार्ड बनवाकर टीटी बनकर यात्रा करने की बात भी कबूल की। आरोपी ने अपना असली नाम दुर्वेश कुमार पुत्र भोजराज निवासी ग्राम नगला, जनपद एटा बताया।

सम्बंधित ख़बरें

कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे चैंपियन को मारी गोली, बीयर के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद

59 दिन फरार, 12 घंटे में आज़ाद: गैंगस्टर अजय ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं.. रिहाई बनी चर्चा, छूटते ही कहा शुक्रिया

बिना किराया बढ़ाए मध्य रेल की कमाई में उछाल, दो महीने में 20.48 करोड़ रुपये का गैर-किराया राजस्व

कानपुर: शादी का झांसा देकर युवती का एक साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी नीरज कठेरिया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे चैंपियन को मारी गोली, बीयर के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद

जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों को सौंपा गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक उसकी असली पहचान उजागर होने के बाद आरपीएफ ने आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गाजियाबाद स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोप से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ट्रेन में फर्जी टीटी बन कर वह क्यों घूम रहा था? क्या वह किसी अपराधिक गैंग का हिस्सा तो नहीं?

Shatabdi express fake tte arrested kanpur rpf

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 04:44 PM

Topics:  

  • Indian Railway
  • Indian Railway News
  • Kanpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.