-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kanpur »
- Kanpur Karate Champion Shot Near Police Commissioner Residence Beer Money Dispute
कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे चैंपियन को मारी गोली, बीयर के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद
- Reported By: सुमित शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Kanpur Shooting Incident: कानपुर में कमिश्नर आवास के पास बीयर के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में कराटे चैंपियन अरविंद पासवान को गोली मार दी गई। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है

कानपुर गोलीकांड (सोर्स- फोटो नवभारत)
Kanpur Shooting Incident Near Police Commissioner Residence: यूपी के कानपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस अधिकारियों के आवास पास भी वारदात को अंजाम देने से नहीं घबरा रहे हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नर के आवास के नजदीक बीयर पीने के पैसे नहीं देने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कराटे चैंपियन के पेट में गोली मार दी। जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। साथ मैच खेल रहे लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को दौड़ा लिया। लेकिन आरोपी युवक मौके से भाग निकले।
कराटे में ब्लैक बेल्ट चैंपियन है घायल व्यक्ति
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अब उसकी हालात सामान्य बताई है। सिविल लाइन एफएम कॉलोनी निवासी अरविन्द पासवान कराटे में ब्लैक बेल्ट चैंपियन हैं। अरविन्द नवीन मार्केट में कपड़े की दुकान में काम करते हैं। परिवार में पत्नी निशा और छोटा भाई वीरू है।
वीरू ने बताया कि रविवार देर रात अरविंद पुलिस कमिश्नर बंगले के पास मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे। देर रात ग्वालटोली अहिराना निवासी सैफी अपने चार से पांच साथियों के साथ आया और बीयर के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने लगा। अरविंद का बदमाशों से झगड़ा हो गया। किसी तरह से समझा बुझाकार शांत कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
59 दिन फरार, 12 घंटे में आज़ाद: गैंगस्टर अजय ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं.. रिहाई बनी चर्चा, छूटते ही कहा शुक्रिया
कानपुर: शादी का झांसा देकर युवती का एक साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी नीरज कठेरिया गिरफ्तार
बिना अनुमति चल रही हाउस पार्टी पर पुलिस का छापा, 5 आयोजकों पर केस दर्ज
Bihar Crime: शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिले तो युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
यह भी पढ़ें- नसरापुर कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी भीमराव कांबले को सुनाई मौत की सजा, 3 साल की मासूम से की थी हैवानियत
तमंचा निकाल कर की अरविंद पर फायरिंग
इसके बाद सैफी बाइक सवार तीन युवको से साथ जाने लगा। कुछ दूरी पर जाकर वह रूक गया। तमंचा निकाल कर अरविंद पर फायरिंग कर दी। गोली अरविंद के पेट में जा लगी। खून से लथपथ हो कर वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सोमवार को पेट से कारतूस निकाला है।
डीसीपी सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हुई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Kanpur karate champion shot near police commissioner residence beer money dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे चैंपियन को मारी गोली, बीयर के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद
Jun 29, 2026 | 03:01 PMनागपुर ग्रामीण विकास पर सरकारी ब्रेक! 124 ग्राम पंचायतों का चुनाव टलने से रुकी 16वें वित्त आयोग की निधि
Jun 29, 2026 | 03:00 PMछिंदवाड़ा में ‘लापता’ विधायक कमलनाथ की तलाश: पोस्टर लगाकर ग्रामीणों ने जताया विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला?
Jun 29, 2026 | 02:43 PMनरभक्षी बाघिन टी-27 आखिरकार पिंजरे में कैद भंडारा में 3 महीने से मची दहशत का हुआ अंत
Jun 29, 2026 | 02:41 PMनागपुर: WCL कोयला घोटाला: सैंपलिंग रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद एक्शन में CBI, SECR के अधिकारी
Jun 29, 2026 | 02:41 PM59 दिन फरार, 12 घंटे में आज़ाद: गैंगस्टर अजय ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं.. रिहाई बनी चर्चा, छूटते ही कहा शुक्रिया
Jun 29, 2026 | 02:35 PMNagpur Plot Fraud Case: जांच में सहयोग करने वाले को पुलिस ने दिखाया ‘फरार’! HC ने फटकार लगाते हुए दी जमानत
Jun 29, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM













