सुमित शर्मा
मैं सुमित शर्मा उत्तर प्रदेश कानपुर का रहने वाला हूं। मैंने पत्रकारिता की शुरुआत 2011 में एक लोकल चैनल से की थी। इसके बाद सहारा समय उत्तर प्रदेश और Knews में रिपोर्टिंग की। 2013 से 2020 तक मैंने दैनिक भास्कर डॉट कॉम में ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसी बीच जनसत्ता डॉट कॉम और ABP लाइव डॉट कॉम में कानपुर मंडल के साथ ही कानपुर-बुंदेलखंड रीजन के लिए कंटेंट लिखे। 2020 के बाद नवभारत टाइम्स ज्वाइन किया। पत्रकारिता के दौरान मैंने लोकसभा चुनाव 2014, 2017 विधानसभा चुनाव, नोटबंदी, 2019 लोकसभा चुनाव, कोरोना काल, लॉकडाउन, बिकरू हत्या कांड, विधानसभा चुनाव 2022, लोकसभा चुनाव 2024 का कवरेज किया। राजनीतिक ख़बरों में गहरी रूचि है। पत्रकारिता में अब नवभारत लाइव के साथ जुड़ने का मौका मिला है। डिज़िटल में काम करते हुए लंबा समय बीत चुका है। अभी तक का मेरा अनुभव है कि पत्रकारिता में कोई किसी का मित्र नहीं होता, यह पूरी तरह से प्रोफेशनल फील्ड है।