Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्यार, बेवफाई और खौफनाक कत्ल की दास्तान: 8 साल पहले लव मैरिज, दूसरे प्रेमी के चक्कर में चाकू से गोदकर मार डाला

Kanpur Murder Case: कानपुर से रूह कंपा देने वाला मामला! जिस पति से 8 साल पहले प्रेम विवाह किया, नए प्रेमी के लिए उसी को चाकुओं से गोद दिया। 11 दिन बाद पति ने तोड़ा दम, ससुर ने किया बड़ा पर्दाफाश।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 17, 2026 | 02:09 PM

कानपुर हत्याकांड (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kanpur Love Marriage Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक खौफनाक घटना सामने आई है। जिस शख्स से आठ साल पहले लव मैरिज की थी। उसी को दूसरे प्रेमी के कहने पर चाकुओं से गोदकर कर मार डाला। महिला का पति 11 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता इस खूनी साजिश का पर्दाफाश करते हुए बहु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित नीलवाली गली के बालाजी अपार्टमेंट में रहने वाले कपूर कारोबारी रामकिशोर गुप्ता के 45 वर्षीय बेटे मनीष गुप्ता ने आठ साल पहले 30 जून 2017 को बिरहाना रोड निवासी निहारिका कश्यप से लाइव मैरिज की थी।। दोनों के छह साल का बेटा है। खुशहाल वैवाहिक जीवन के बीच तीन साल पहले जम्मू के रहने वाले दूसरे शख्स की एंट्री होती है।

पति पर चाकू से हमला

निहारिका के उस शख्स से पहले दोस्ती फिर प्यार और अवैध संबंध हो गए। मनीष और निहारिका में आए दिन विवाद होने लगा। बीते पांच जून को मनीष ने पत्नी को फोन पर बात करते हुए देखा तो उसने विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर निहारिका ने सब्जी काटने वाले चाकू से पति को डराने लगी। इस बीच स्पीकर फोन पर मौजूद प्रेमी ने कहा कि आज इसका काम तमाम के दो। प्रेमी के उकसावे पर निहारिका ने पति के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में लैब रिपोर्ट की सुस्ती से मिलावटखोर बेखौफ; 350 में से 270 सैंपलों की जांच महीनों से अटकी

Prayagraj Triple Murder Case: 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा; शादी की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

Raju Pal Murder Case: आबिद प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी पूजा पाल, बोलीं- डरने वाली नहीं

कल्याण में दहेज के लिए क्रूरता; गर्भवती बहू को भूखा रखा, हाथ जलाए और जुएं होने का बहाना बनाकर सिर मुंडवाया

यह भी पढ़ें- Prayagraj Triple Murder Case: 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा; शादी की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

बहु के खिलाफ दी तहरीर

चीख पुकार सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे और घायल मनीष को केपीएम अस्पताल ले गए। जहां से उसे हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि जब मनीष होश में आया तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मंगलवार को इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पिता रामकिशोर ने फीलखाना थाने में बहु के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर निहारिका को गिरफ्तार कर लिया।

विवेचना में नाम आता है तो होगी कार्रवाई

फीलखाना थाना प्रभारी अभय प्रताप ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई थी। मनीष की मौत के बाद मुकदमे को हत्या में तरमीम किया जा रहा है। हत्यारोपी पत्नी को जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही जम्मू निवासी प्रेमी का नाम फेसबुक से अंग्रेज सिंह पता चला है। विवेचना के दौरान इसकी संलिप्तता की जांच कर नाम शामिल किया जाएगा।

Kanpur murder case extramarital affair wife arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 02:09 PM

Topics:  

  • Crime In UP
  • Crime News
  • Kanpur
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.