Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल्याण में दहेज के लिए क्रूरता; गर्भवती बहू को भूखा रखा, हाथ जलाए और जुएं होने का बहाना बनाकर सिर मुंडवाया

Kalyan Crime News: कल्याण के वालधुनी में दहेज के लिए गर्भवती महिला को भूखा रखने, गरम पानी से हाथ जलाने और जबरन सिर मुंडवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति समेत 4 पर केस दर्ज।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 17, 2026 | 01:06 PM

कल्याण में दहेज के लिए क्रूरता प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kalyan Dowry Harassment Case: कल्याण के वालधुनी क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तथा क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसका सिर जबरन मुंडवा दिया। पीड़िता को उपचार के लिए उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता अफसाना अंसारी उल्हासनगर की निवासी हैं। उनकी शादी नवंबर 2025 में वालधुनी निवासी समीर अंसारी से हुई थी। अफसाना के अनुसार, विवाह के समय ही उनके मायके वालों ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दहेज देने में असमर्थता जताई थी। इसके बावजूद शादी के करीब एक महीने बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

अफसाना ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं दिया जाता था। घर में रखा खाना फ्रिज में बंद कर दिया जाता था ताकि वह भोजन न कर सकें। इसके अलावा उनके साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खौलते गर्म पानी से उनके हाथ जलाए गए और घर खर्च के लिए भी पैसे नहीं दिए जाते थे।

सम्बंधित ख़बरें

ये गाली नहीं, महाराष्ट्र की भाषा है…; प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपशब्द कहने पर संजय राउत की सफाई, देखें VIDEO

‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी

शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप

वर्धा में 1,800 छात्र देंगे NEET की परीक्षा, 6 केंद्रों पर रहेगा तगड़ा बंदोबस्त, प्रशासन तैयार

यह भी पढ़ें:- बेस्ट कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी; मांगें पूरी न होने पर 18 जून की रात से मुंबई में बेमियादी हड़ताल

मायका कमजोर, सहती रही यातनाएं

पीड़िता का कहना है कि मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह लंबे समय तक यह अत्याचार सहती रहीं। 7 जून को ससुराल वालों ने सिर में जुएं होने का बहाना बनाकर उनका सिर जबरन मुंडवा दिया। इस घटना के बाद वह पूरी तरह टूट गईं और अत्याचार से तंग आकर घर से भागकर अपनी बहन के पास पहुंचीं।

अफसाना ने अपने भाई नूर हसन अंसारी को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस ने पीड़िता के पति समीर अंसारी, सास शहनाज अंसारी, ननद हीना अंसारी तथा सास की बड़ी बहन सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना दहेज प्रताड़ना और महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर करती है।

Kalyan dowry harassment case pregnant woman shaved head crime

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 01:06 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Kalyan News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.