Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Raju Pal Murder Case: आबिद प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी पूजा पाल, बोलीं- डरने वाली नहीं

Raju Pal Murder Case Updates: पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के दोषी आबिद प्रधान को जमानत के खिलाफ पूजा पाल अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। जानिए उन्होंने क्या गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 17, 2026 | 01:23 PM

राजू पाल- पूजा पाल (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Raju Pal Murder Case- Puja Pal Supreme Court Appeal: साल 2005 के बहुचर्चित पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस केस के दोषी आबिद प्रधान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इस फैसले के बाद राजू पाल की पत्नी और समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने दोषियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

झूठ बोलकर जमानत लेने का गंभीर आरोप

पूजा पाल ने मीडिया से बातचीत में साफ किया है कि वह आबिद प्रधान को मिली जमानत के आदेश को देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। उन्होंने दोषियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभियुक्तों ने अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य जरूरी मामलों की जानकारी को अदालत के सामने पूरी तरह से नहीं रखा। तथ्यों को छिपाकर और भ्रामक जानकारी देकर यह जमानत हासिल की गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पूजा पाल को मिली धमकी!

पूजा पाल ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद हत्या के दोषी आबिद प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। पूजा पाल इस वीडियो को एक तरह का शक्ति प्रदर्शन और खुद के लिए एक धमकी के रूप में देख रही हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो को देखकर साफ लगता है कि इन आरोपियों के मन में कानून और व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा है। हालांकि, पूजा पाल ने साफ शब्दों में कहा कि वह ऐसी किसी भी धमकी से डरने वाली नहीं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Bribery Scam: 25 हजार की इनामी पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार, शिक्षक सुसाइड केस में थी फरार

हाईवे पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, भात मांगने जा रही 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत

नासिक में लैब रिपोर्ट की सुस्ती से मिलावटखोर बेखौफ; 350 में से 270 सैंपलों की जांच महीनों से अटकी

प्यार, बेवफाई और खौफनाक कत्ल की दास्तान: 8 साल पहले लव मैरिज, दूसरे प्रेमी के चक्कर में चाकू से गोदकर मार डाला

यह भी पढ़ें- Agra-Dholpur Highway Road Accident: आगरा-धौलपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; 11 घायल

सीबीआई जांच और उम्रकैद के बाद जमानत से लगा झटका

राजू पाल को याद करते हुए पूजा पाल ने कहा कि वह सिर्फ उनके पति नहीं थे, बल्कि प्रयागराज की जनता के एक बेहद लोकप्रिय और युवा जनप्रतिनिधि थे। 25 जनवरी 2005 को दिनदहाड़े की गई उनकी हत्या ने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। इस मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का नाम सामने आया था, जिनकी बाद में मौत हो चुकी है। इस केस में सीबीआई जांच और ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई थी, ऐसे में दोषी को जमानत मिलना परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है।

आखिरी सांस तक न्याय की लड़ाई रहेगी जारी

पूजा पाल के कानूनी सलाहकारों को हाईकोर्ट के जमानत आदेश का अध्ययन करने पर कई बड़ी विसंगतियां और कमियां मिली हैं। इन्हीं कानूनी कमियों के आधार पर वह जल्द से जल्द सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी में हैं। पूजा पाल ने भावुक और कड़े शब्दों में कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक राजू पाल को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी।

Raju pal murder case puja pal challenges abid pradhan bail supreme court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 01:23 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Murder
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.