-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kanpur »
- Kanpur Mourns Two Youths Killed In Lucknow Fire Tragedy Families Left Devastated
Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Lucknow Fire Tragedy Update: लखनऊ के भीषण अग्निकांड में कानपुर के दो युवकों संयम विज और सूरजभान सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

मृतक के परिवार (सोर्स- फोटो नवभारत)
Kanpur Youth Death In Lucknow Fire Tragedy: यूपी की राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई है। भीषण आग की चपेट में आने से कानपुर के दो युवकों की मौत हो गई। संयम विज (28) और सूरजभान सिंह (25) इसकी भेंट चढ़ गए। जहां वह एक एनिमेशन स्टूडियो में काम करते हैं।
गोविंद नगर ब्लॉक 11 निवासी संयम विज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संयम की दादी का दस दिन पहले ही निधन हुआ था। इसी मंगलवार को उनका 17वीं (तेरहवीं) होनी थी। परिवार के लोग संयम के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इससे पहले उसके मौत की खबर आ गई। संयम के मामा मोनू सेठी ने बताया कि वह दादी के निधन पर घर आया था।
मां ने की थी दूसरी शादी
संयम के पिता पुष्पराज का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो गया था। उनका लाटूश रोड में पुली का कारोबार था। पिता की मौत के पांच वर्ष बाद उनकी मां ने सोनिया ने सीमू देसाई से दूसरी शादी कर ली थी। परिवार में बड़े भाई शुभम हैं। शुभम गुरुग्राम में नौकरी करते हैं, और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। हादसे की खबर सुनते ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ अग्निकांड मामला: SIT ने तेज की जांच, घटनास्थल पहुंचकर जुटाए सबूत
आग, धुआं और चीखें! कैसे मौत के जाल में बदल गई लखनऊ की बिल्डिंग? 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी त्रासदी
कानपुर में पेड़ पर चढ़े तेंदुए की फोटो निकली फर्जी; ग्रामीणों में थी दहशत, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
कानपुर में महिलाओं-छात्राओं पर चिपचिपा पदार्थ फेंकने वाला आरोपी अरेस्ट, बोला- मजा आता है साहब
यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड में 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड, बिल्डिंग का मालिक फरार
एक दिन पहले ही लखनऊ गए थे सूरजभान
बर्रा सात निवासी सूरजभान सिंह की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सूरजभान के पिता शिवराम का पहले ही निधन हो चुका था। वह नौकरी के सिलसिले में लखनऊ में रहते थे। लेकिन हर शनिवार को घर आते थे और रविवार शाम को वापस लौट जाते थे। उनके भतीजे करन ने बताया कि रविवार को लखनऊ गए थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अब वह दोबारा वापस नहीं लौटेंगे।
सूरजभान के परिवार में उनकी मां मीरा और छोटा भाई सम्राट है। लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही सम्राट जो घटना के समय ऋषिकेश गए हुए थे। तुरंत ही कानपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं इस घटना भनक जब रिश्तेदारों और इलाके लोगों को लगी थी तो घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई।
Kanpur mourns two youths killed in lucknow fire tragedy families left devastated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश में यूसीसी के लिव-इन प्रावधानों पर बढ़ा विवाद, राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति
Jun 23, 2026 | 01:08 PM11,000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, Honor X80 Pro Max ने मचाया तहलका, मिल रहे हैरान करने वाले फीचर्स
Jun 23, 2026 | 01:08 PMजेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार वाले बयान पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- लादेन को छिपाने वाले पर कैसा भरोसा
Jun 23, 2026 | 01:01 PMगड़चिरोली के दुर्गम गांव अंधेरे में डूबे: बारिश के बीच बिजली गुल, केरोसिन न मिलने से ग्रामीण परेशान
Jun 23, 2026 | 12:59 PMपरिजनों की दहशत ने ली प्रेमी जोड़े की जान: कटनी की युवती और दमोह के युवक का तालाब में मिला शव, भिड़े परिजन
Jun 23, 2026 | 12:52 PMHair Growth Seeds: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए इन 5 सुपर सीड्स को करें डाइट में शामिल
Jun 23, 2026 | 12:45 PMYRKKH Twist: अस्पताल पहुंचेगा अरमान, ऋषभ की सच्चाई जानकर दंग रह जाएगी दिशा
Jun 23, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














