-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Bajaj Pulsar N160 Ss Have Begun 18 5 Ps Of Power Tft Display With Google Maps
Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
- Written By: सिमरन सिंह
Bajaj Pulsar ने अपनी पॉपुलर Pulsar N160 को बड़ा अपग्रेड देते हुए नए Pulsar N160 S और फ्लैगशिप N160 SS को बाजार में लॉन्च कर दियाी है। जिसमें कमाल के फीचर्स शामिल किए गए है।

Bajaj Pulsar N160 SS (Source. Social Media)
Bajaj Pulsar N160 SS: Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर Pulsar N160 को बड़ा अपग्रेड देते हुए नए Pulsar N160 S और फ्लैगशिप N160 SS को बाजार में लॉन्च कर दियाी है। वहीं लॉन्च के ठीक एक दिन बाद ही नई बाइक की डीलरशिप्स पर पहुंचने की खबर सामने आ गई है। जिसमें Rushlane द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में डीलरशिप पर ट्रांसपोर्ट ट्रक से कई यूनिट्स उतरती दिखाई दे रही हैं। जिससे यह तो साफ है कि रिटेल डिस्पैच शुरू हो चुके हैं और ग्राहकों को डिलीवरी भी मिलनी शुरू हो गई है।
कीमत और नया 4-वॉल्व इंजन बना सबसे बड़ा बदलाव
बता दें कि नई Pulsar N160 SS की एक्स-शोरूम दिल्ली में कीमत 1,42,585 रुपये रखी गई है जबकि N160 S की कीमत 1,33,511 रुपये है। वहीं कंपनी ने मौजूदा 2-वॉल्व N160 को भी लाइनअप में बरकरार रखा है लेकिन नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव 164.5cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन का है। इसके साथ ही यह इंजन 9,500rpm पर 18.5PS की पावर और 8,000rpm पर 14.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं कंपनी के मुताबिक बाइक महज 4.5 सेकंड में 0 से 60km/h की रफ्तार पकड़ सकती है।
ETB और 4 राइड मोड से बढ़ेगा मजा
देखा जा रहा है कि नई बाइक में मैकेनिकल थ्रॉटल की जगह Electronic Throttle Body (ETB) तकनीक दी गई है। जिसके चलते बाइक में कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें Road, Rain, Sport और Off-road जैसे चार राइड मोड शामिल हैं। इसके अलावा Crawl Technology और ऊंचे वेरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है। जिसका सीधा मतलब है कि रोजाना शहर में चलाने से लेकर अलग-अलग परिस्थितियों में राइडिंग तक बाइक को ज्यादा स्मार्ट बनाने की कोशिश की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
Maruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
AI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
Google Maps वाला 5-इंच TFT डिस्प्ले
N160 SS का एक और बड़ा आकर्षण इसका 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। इसमें Google Maps मिररिंग की सुविधा दी गई है जिससे राइडर को नेविगेशन के लिए अलग से फोन देखने की जरूरत कम हो सकती है। वहीं डिस्प्ले Bluetooth और Wi-Fi कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बाइक में 37mm USD फ्रंट फोर्क्स, 300mm फ्रंट डिस्क, रेडियल रियर टायर, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, कलर्ड अलॉय व्हील्स और नए ग्राफिक्स मिलते हैं। 14-लीटर फ्यूल टैंक और 795mm सीट हाइट को बरकरार रखा गया है।
ये भी पढ़े: Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Apache और Xtreme 160R को मिलेगी टक्कर
डीलरशिप पर पहुंचने के साथ Pulsar N160 SS की सीधी भिड़ंत TVS Apache RTR 160 4V और Hero Xtreme 160R 4V जैसी बाइक्स से होगी। 4-वॉल्व इंजन, राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और Google Maps वाला TFT इसे सेगमेंट में काफी टेक्नोलॉजी-फोकस्ड विकल्प बनाते हैं।
Bajaj pulsar n160 ss have begun 18 5 ps of power tft display with google maps
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Aug 08, 2026 | 08:45 PMठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
Aug 08, 2026 | 08:39 PMसुप्रीम कोर्ट पहुंची JPSC परीक्षा धांधली की गूंज, CBI जांच और पेपर रद्द करने की मांग वाली याचिका दाखिल
Aug 08, 2026 | 08:26 PMयश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 08:15 PMभालू बनकर घूमने पर मिलेंगे 14 लाख रूपये, चिड़ियाघर में निकली अजीबोगरीब वैकेंसी, जानें क्या है शर्त
Aug 08, 2026 | 08:06 PMमुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
Aug 08, 2026 | 08:02 PM‘टोरंटो में बर्तन मांजने का कितना मिलता है?’ झारखंड की रैचेल ने मजेदार अंदाज में दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल
Aug 08, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














