Kanpur: प्रेमी संग थाने पहुंची युवती, बोली- हमारी शादी करा दीजिए, लेकिन सरकारी दस्तावेज ने तोड़ा सपना
Kanpur Latest News: यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती, अपनो प्रेमी के साथ थाने पहुंच कर पुलिस से शादी करवाने की जिद करने लगी और कहा कि हम भागेंगे नहीं।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
लव- कपल (सोर्स-सोशल मीडिया)
Kanpur Police Station Marriage Case: यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में रविवार शाम एक युवती अपने प्रेमीके साथ थाने पहुंच कर पुलिस से अपनी शादी करवाने की जिद करने लगे। युवती पुलिस कर्मियों से कहने लगी कि हम भागेंगे नहीं, वरना हमारे परिवार वाले और आप लोग परेशान होंगे। युवती ने कहा कि हम दोनों की शादी थाना परिसर में ही करा दीजिए।
नाबालिग निकला प्रेमी
कानपुर पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। लेकिन सरकारी दस्तावेजों में प्रेमी नाबालिग निकला। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग उम्र में शादी होने के संबध में दोंनो को कानूनी जानकारी दी। और समझा-बुझाकर कर दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
शादी का सपना टूटा तो छलके आंसू
बता दें कि सरकार दस्तावेज में प्रेमी के नाबालिग होने के बाद दोनों के शादी की जब कोई उम्मीद ना रही तब युवक और युवती फूट फूट कर रोने लगे। जबकि वहां मौजूद दोनों के माता पिता और पुलिस कर्मी समझाने की कोशिश करते रहे। कस्बा चौकी प्रभारी प्रवीण राव ने बताया कि परिजनों को बुलाकर दोनों पर नजर रखने और उन्हें अकेले ना छोड़ने की सलाह दी गई है। दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
6 ड्रैगन लाइटें और लाउडस्पीकर…मुरादाबाद पुलिस की इस शिवमय गाड़ी की क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- Prayagraj: यमुनापार में मतदाता सूची से ग्राम प्रधान सहित 500 से अधिक नाम गायब, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
असमंजस में पड़े पुलिस कर्मी
प्रेमिका और उसका नाबालिग प्रेमी पुलिस कर्मियों से शादी करवाने की जिद पर अड़ गए। युवती की जिद देखकर पुलिसकर्मी भी असमंजस में पड़ रहें। जब नाबालिग प्रेमी के पिता थाने पहुंचे और युवती को देखकर उसके घर वालों को सूचना दी। इसके बाद देर रात युवती की मां भी घर वालों के साथ थाने पहुंची।
मां ने युवती को समझाने की कोशिश की। लेकिन वो किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। जबकि दोनों एक ही बिरादरी और आपस में रिश्तेदार भी हैं। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि प्रेमी नाबालिग है। पुलिस ने नाबालिग उम्र में शादी होने के संबध में कानूनी जानकारी दी।
कस्बा चौकी प्रभारी प्रवीण राव का बयान
दोनों शादी का सपना टूटता हुआ देखकर फूट फूट कर रोने लगे। वहीं माता पिता और पुलिस कर्मी समझाने की कोशिश करते रहे। कस्बा चौकी प्रभारी प्रवीण राव ने बताया कि परिजनों को बुलाकर दोनों पर नजर रखने और उन्हें अकेले ना छोड़ने की सलाह दी गई है। दोनों को सकुशल उनके परिजनों के सौंप दिया गया है।
