6 ड्रैगन लाइटें और लाउडस्पीकर…मुरादाबाद पुलिस की इस शिवमय गाड़ी की क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
Kanwar Mobile Patrol: मुरादाबाद पुलिस ने तेंदुओं के खतरे से कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 10 'कांवड़ मोबाइल' वाहन तैयार किए हैं। ड्रैगन लाइट और लाउडस्पीकर से लैस गाड़ियां श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुरादाबाद पुलिस की शिवमय गाड़ी (Image- Social Media)
UP Police Kanwar Mobile Patrol: मुरादाबाद की पुलिस की कांवड़ यात्रा के लिए बनाई गई गश्ती वाहन इन दिनों चर्चा में है। पुलिस लाइंस में खड़ीं 10 सूमो गाड़ियों की सर्विसिंग कराकर कांवड़ मोबाइल के तौर पर तैयार की गई हैं। ड्रैगन लाइट से युक्त ये गश्ती वाहन पूरी तरीके से शिवमय नजर आ रही है। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं।
मुरादाबाद के दिल्ली-लखनऊ हाईवे के आसपास, कांठ-ठाकुरद्वारा क्षेत्र और अन्य बाहरी इलाकों में लगातार तेंदुओं की मौजूदगी देखी गई है। कुछ मामलों में तो तेंदुओं ने लोगों पर हमला भी किया है। इसी को देखते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन में उपयोग किये जाने वाले 10 गाड़ियों को ‘कांवड़ मोबाइल’ के तौर पर तैयार कराया गया है।
शिवमय है यूपी पुलिस की गाड़ी
यूपी पुलिस की इन गाड़ियों पर भगवान शिव, त्रिशूल, डमरू, गंगा नदी और पूजा करते श्रद्धालुओं के चित्र बनाए गए हैं। सभी गाड़ियों में छह-छह हाईपावर सर्च (ड्रैगन) लाइटें, लाउडस्पीकर और साथ ही अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल; कार टच होने पर कांवड़ियों ने की तोड़फोड़, सूरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
देश में गाली देना कब से अपराध हो गया? PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका के बचाव में उतरे सौरव दास
दिल्ली, यूपी और एमपी में कांवड़ रूट पर नो मीट ज़ोन, MCD और पुलिस की कड़ी निगरानी
तेज रोशनी से डरते हैं तेंदुए
पुलिस अधिकारियों की वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत में पता चला था कि तेज रोशनी और लाउडस्पीकर की आवाज से तेंदुए को डर लगता है। इसलिए यूपी पुलिस ने यह विशेष व्यवस्था की। ऐसा माना जा रहा कि तेज लाइट और आवाज से तेंदुए कांवड़ियों के पास नहीं आएंगे।
बता दें कि इन गश्ती वाहनों की मौजूदगी से हाईवे पर अनारक्षित लेन पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी नकेल कसा जा सकेगा। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि अमरोहा और रामपुर के बीच हाईवे के करीब 35 किलोमीटर क्षेत्र, कांठ व ठाकुरद्वारा रोड पर इन कांवड़ मोबाइल वाहनों की नियमित गश्त कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- कावेरी जल विवाद के बीच बड़ी खबर, काबिनी का पानी तमिलनाडु पहुंचने को तैयार, जानें मेत्तूर बांध का ताजा अपडेट
हाईवे पर सीमित रहेगी वाहनों की रफ्तार
अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 56 किलोमीटर के रेंज में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक भारी वाहन अधिकतम 30 और हल्के वाहन 40 किमी प्रतिघंटा से चला सकेंगे। इससे तेज स्पीड पर गाड़ी चलाने वालों का चालान होगा, इसके लिए रास्ते में तीन जगह स्पीड राडार गन लगेंगी।
