कानपुर में दोस्त की तलाकशुदा बहन से मिलने गया युवक छठी मंजिल से गिरा, अपार्टमेंट से गिरने से यह चौथी मौत

Kanpur A Man Fell Down From Apartment : बिठूर थाना क्षेत्र के रूद्रा ग्रीन अपार्टमेंट में टावर 2 की छठी मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक नीचे आ गिरा।
man died under suspicious circumstances
इसी अपार्टमेंट से गिरने से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी सोर्स: नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कानपुर के रूद्रा ग्रीन अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

  • बालकनी से 6 फीट दूर गिरने पर घटना संदिग्ध, उठे सवाल

  • अपार्टमेंट में गिरने से यह चौथी मौत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

A man Fell Down Apartment Kanpur: बिठूर थाना क्षेत्र के रूद्रा ग्रीन अपार्टमेंट में टावर 2 की छठी मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक नीचे आ गिरा।आनन फानन में उसे पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

नजीराबाद थाना क्षेत्र के कौशलपुरी में रहने वाला युवक संभव खंडेलवाल अपने मित्र की तलाकशुदा बहन से मिलने बिठूर थाना क्षेत्र के रूद्रा ग्रीन अपार्टमेंट पहुंचा था।यहां टावर 2 के छठे मंजिल पर रहने वाले अपने दोस्त की बहन के फ्लैट में वह उनसे मिलने पहुंचा।इसके कुछ ही देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में छठी मंजिल से नीचे आ गिरा।

फ्लैट में रहने वाली महिला का कहना है कि युवक बालकनी में खड़ा था। इस दौरान दिवाली में जलाए गए दिये का तेल फैला हुआ था जिससे फिसल कर युवक नीचे जा गिरा है।

संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा युवक

वहीं अगर अपार्टमेंट के लोगों की माने तो युवक बालकनी से लगभग 6 फीट दूर गिरा है ऐसे में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्योंकि अगर युवक पैर फिसलने से गिरता तो सीधे नीचे आता।6 फीट दूर गिरना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है।

युवक के गिरते ही तेज आवाज हुई जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।आनन फानन  में परिसर के लोग उसे पास के ही निजी अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम घटना की जांच करने पहुंची।

man died under suspicious circumstances
कानपुर में देश के चर्चित कारोबारी सिंघानिया परिवार की सुरक्षा पर सवाल, माफियाओं के हौसले बुलंद !

अपार्टमेंट में गिरने से हुई यह चौथी मौत

बिठूर थाना क्षेत्र के रूद्रा ग्रीन अपार्टमेंट में गिरने से यह चौथी मौत का मामला सामने आया है इसके पूर्व में भी तीन लोग अपार्टमेंट के ऊपरी मंजिलों से गिरकर अपनी जान गवा चुके हैं ।

इसके पहले एक महिला और दो पुरुष भी इस अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिलों से गिरकर अपनी जान गवा चुके हैं यह चौथा मामला सामने आया है जिस परिसर में दहशत का माहौल भी है।

man died under suspicious circumstances
कानपुर में दिवाली की तैयारियों के बीच अचानक गिरी छत; मां की गोद में खेल रहे 20 दिन के मासूम समेत 3 की मौत

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल को सील कर दिया है डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने जानकारी दी की मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है घटना की जांच की जा रही है।