अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के पास बनेगा 12 मंजिला अपार्टमेंट; 602 फ्लैटों को मंजूरी, सितंबर में भूमि पूजन..

Atiq Ahmed News: प्रयागराज के चकिया में अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के पास 12 मंजिला अपार्टमेंट बनेगा। 602 टू-बीएचके फ्लैटों वाली योजना को रेरा की मंजूरी मिल गई है। 8 लिफ्ट समेत कई सुविधाएं मिलेंगी।
12-Storey Apartment to Come Up Near Atiq Ahmed’s Ancestral House in Prayagraj, 602 Flats Approved
अतीक अहमद का पुश्तैनी मकान(सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Atiq Ahmed Ancestral House: माफिया अतीक अहमद के विवादों से चर्चित चकिया इलाके में अब विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजना के तहत अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान से कुछ कदम की दूरी पर आधुनिक आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा।

ग्रुप हाउसिंग की इस योजना को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) से मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत 12 मंजिला अपार्टमेंट का निर्माण किया जाएगा, जिसमें कुल 602 टू-बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे।

करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगी आवासीय योजना

पीडीए के अधिकारियों के मुताबिक यह आवासीय योजना करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी। योजना को कसारी-मसारी आवास योजना के तहत तैयार किया जा रहा है। इसमें मध्यम आय वर्ग और आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो बेडरूम वाले फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। एक फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस हिसाब से 602 फ्लैटों की कुल अनुमानित कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक होगी।

तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य

परियोजना के लिए सितंबर में भूमि पूजन कराने की तैयारी है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पीडीए ने आवासीय परिसर को करीब तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण पूरा होने के बाद पात्र आवंटियों को फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किए जाने की बात कही गई है।

12-Storey Apartment to Come Up Near Atiq Ahmed’s Ancestral House in Prayagraj, 602 Flats Approved
ट्रक में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे भैंस; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पशु प्रेमियों ने की कार्रवाई की मांग

आठ लिफ्ट समेत कई सुविधाएं

आवासीय परिसर में लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए आठ लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसके अलावा परिसर में मूलभूत सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि रेरा की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

चकिया में लंबे समय से अतीक अहमद के नाम और विवादों को लेकर चर्चा होती रही है। ऐसे में उसी क्षेत्र में पीडीए की ओर से विकसित किया जाने वाला यह आधुनिक आवासीय परिसर इलाके में नियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। योजना पूरी होने के बाद यहां सैकड़ों परिवारों को आवास उपलब्ध हो सकेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com