कानपुर में बड़ी कार्रवाई: लखनऊ अग्निकांड के बाद फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थान सील
Kanpur Coaching Institutes: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने काकादेव कोचिंग हब में बड़ी कार्रवाई करते हुए फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया।
- Reported By: सुमित शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
कानपुर विकास प्राधिकरण (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kanpur Coaching Institutes Sealed: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में कल हुए भीषण अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने सोमवार शाम से लेकर मंगलवार को काकादेव कोचिंग हब में बड़ी कार्रवाई की। KDA टीम ने मानकों का उल्लंघन करने वाले 22 कोचिंग संस्थानों को फौरन ही सील कर दिया ।
किन संस्थानों पर हुई कार्रवाई?
सील किए गए प्रमुख संस्थानों में फिजिक्स वाला, वर्कस्पेस, महेंद्रा तथा केमिस्ट्री वाले संजीव राठौर शामिल हैं । KDA ने अधिकारियों ने बताया कि इस पहले चरण में काकादेव, शताब्दीनगर और जवाहरपुरम सहित विभिन्न जोनों में कार्रवाई की गई, जिसमें 30 से 35 स्थानों को सील किया गया ।
क्यों हुई कार्रवाई?
KDA सचिव अभय कुमार पांडे ने बताया कि यह अभियान लखनऊ अग्निकांड के बाद लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी । निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन न करने, भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन और आवश्यक अनुमोदन न होने जैसी अनियमितताएं पाई गईं । अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट का पार्किंग के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए उपयोग करने वाले संस्थानों को भी सील किया जाएगा ।
सम्बंधित ख़बरें
उद्घाटन के बाद से ही चर्चा में है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब नहीं लगेगा टोल जानें क्यों..?
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड में 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड, बिल्डिंग का मालिक फरार
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में सैकड़ों कोचिंग संस्थान वर्षों से बिना पंजीकरण और अग्नि सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन आम दिनों में कार्रवाई नहीं करता। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन सक्रिय होता है और फिर कुछ दिनों तक अभियान चलाकर कार्रवाई की खानापूरी की जाती है ।
आगे की योजना
KDA अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा । दूसरे चरण में 22 और संस्थानों को चिन्हित किया गया है, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । केडीए ने कहा है कि किसी भी संस्थान को उसके नाम या लोकप्रियता के आधार पर छूट नहीं दी जाएगी ।
