-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kanpur »
- Expelled Corporator Reach Cm Yogi Kanpur Mayor Pramila Pandey Expresses Anger
Kanpur: बीजेपी से निष्कासित पार्षद ने सीएम तक पहुंचाई शिकायत; महापौर भड़की बोली- अंदर कैसे पहुंचा
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Kanpur Pramila Pandey: कानपुर में प्राकृतिक खेती कृषि सम्मेलन में नगर निगम सदन से निष्कासित पार्षद पवन गुप्ता ने सीएम योगी तक अपनी शिकायत पहुंचाने की कोशिश की तो महापौर प्रमिला पांडेय भड़की हुई नजर आई

महापौर प्रमिला पांडेय (सोर्स-फोटो नवभारत)
Kanpur Mayor Pramila Pandey: नगर निगम सदन से निष्कासित पार्षद पवन गुरुवार को प्राकृतिक खेती कृषि सम्मेलन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम समाप्त होने पर सीएम बाहर निकले तो कैलाश सभागार की गैलरी पर खड़े पार्षद ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश की।
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद अधिकारियों ने पार्षद का ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं महापौर प्रमिला पांडेय बीजेपी पदाधिकारियों पर भड़क गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अशोक नगर वार्ड 37 से बीजेपी पार्षद पवन गुप्ता पिछले कई महीने से अपने निष्कासन का विरोध कर रहे हैं।
नाराज हुई महापौर प्रमिला पांडेय
पवन गुप्ता की जानकारी मिलते ही महापौर प्रमिला पांडेय कार्यक्रम स्थल के बाहर पार्टी पदाधिकारियों पर नाराज हो गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि निष्कासित पार्षद कार्यक्रम में कैसे पहुंच गया। बीजेपी उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
कौशाम्बी से लोजपा का चुनावी शंखनाद, अरुण भारती बोले- दलित समाज को जोड़कर जीतेंगे यूपी
कानपुर के कल्याणपुर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे को दबंगो ने मारी गोली, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मचा बवाल, सपा विधायक आरके वर्मा पर दर्ज हुई FIR
‘गोमाता को कटने नहीं देंगे और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे’, कानपुर में सीएम योगी ने लिया संकल्प
यह भी पढ़ें – चंदा चोरी विवाद के बीच 7.30 घंटे अयोध्या में रुकेंगे CM योगी! प्रशासनिक निर्देश के जरिए चंपत राय से बनाई दूरी
वहीं पास में खड़े कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल नहीं अनभिज्ञता जताई। कार्यक्रम के बाद पवन गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को नगर निगम के भ्रष्टाचार संबंधी मामलों से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी से भी मुलाकात कर शिकायत कराई है।
हंगामे और अनुशासनहीनता के आरोप में किया गया था निलंबित
बता दें कि कानपुर नगर निगम सदन से निष्कासित पार्षद पवन गुप्ता अशोक नगर वार्ड से हैं। पवन गुप्ता और पार्षद अंकित मौर्य को महापौर प्रमिला पांडेय ने 26 दिसंबर 2025 को हंगामे और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए सदन की आगामी चार बैठकों से निलंबित कर दिया था।
Expelled corporator reach cm yogi kanpur mayor pramila pandey expresses anger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kanpur: बीजेपी से निष्कासित पार्षद ने सीएम तक पहुंचाई शिकायत; महापौर भड़की बोली- अंदर कैसे पहुंचा
Jun 19, 2026 | 03:03 PMCM डॉ. मोहन यादव की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का बड़ा असर, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस आवेदन निरस्त
Jun 19, 2026 | 03:03 PMटाइगर कॉरिडोर में खनन पर हाई कोर्ट में कानूनी जंग, एक सप्ताह के लिए सुनवाई टली
Jun 19, 2026 | 02:58 PMB.Com की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही आर्थिक मदद, जानिए किन स्कॉलरशिप योजनाओं का उठा सकते हैं लाभ
Jun 19, 2026 | 02:58 PMCocktail 2 Review: आधुनिक रिश्तों की कहानी पेश करती है शाहिद कपूर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2
Jun 19, 2026 | 02:54 PMSSC CGL 2026 के 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, 22 जून है लास्ट डेट, जानें पूरी डिटेल
Jun 19, 2026 | 02:45 PMगोंदिया: रेलवे यात्रियों की पहली पसंद बना रेलवन ऐप, डिजिटल टिकटिंग को मिल रहा बढ़ावा
Jun 19, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM














