गोकशी की सूचना पर बजरंग दल का हंगामा; मौके से पकड़ा गया एक आरोपी, तीन की तलाश में पुलिस टीम गठित

One Accused Arrested Kanpur Cow: कानपुर में गोकशी की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
DCP East Shiva Singh Arrived scene with force three police stations
एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह तीन थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंची (सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गोकशी की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप

  • एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह तीन थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंची

  • आरोपी का कबूलनामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bajrang Dal Workers Information Cow Slaughter : कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। गोकशी की सूचना पर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।

आनन फानन में एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह तीन थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिसके कबूलनामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

आरोपी का कबूलनामा वायरल

कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनिगवां इलाके में गोकशी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। सनिगवां क्षेत्र के रहने वाले दिलदार गाजी की गाय अचानक बुधवार देर रात लापता हो गई।

गाय लापता होने की सूचना मिलते ही दिलदार गाजी अपने परिजनों और अन्य आसपास के लोगों के साथ गाय की तलाश में लग गए , इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी कि मोहम्मद हसीब नाम के युवक को गाय को ले जाते हुए देखा गया है।

इसके बाद दिलदार गाजी ने मोहम्मद हसीब को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई कबूल कर दी।मोहम्मद हसीब का कबूलनामा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह साफ बता रहा है कि पहले गाय को किस तरह से पकड़ कर लाया गया और खाली प्लाट में ले जाकर गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया। उसने अपने साथियों के नाम भी बताएं हैं।

DCP East Shiva Singh Arrived scene with force three police stations
गौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने वाराणसी में भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

गोकशी की सूचना जंगल में आज की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। वहीं घटना की सूचना होते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

हंगामा की सूचना मिलते ही एडीसीपी शिवा सिंह तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची इसके बाद स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया।वहीं मौके पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता भी पहुंचे और उन्होंने किसी तरह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाकर मामले को शांत कराया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित

मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने हंगामा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शांत कराया।उन्होंने बताया कि मोहम्मद हसीब नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। हसीब जब गिरफ्तार किया गया तब भी वह काफी नशे में था।

उसने अपने साथ तीन और लोगों के भी नाम बताए हैं जो घटना में शामिल थे जिनमें से दो को वह जानता था और एक को नहीं जानता था। मोहम्मद हसीब के कबूलनामा में उसने चांद आलम,जुनेद आलम और एक अन्य व्यक्ति का नाम लिया है।

तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटनास्थल को पुलिस टीम के द्वारा सील कर दिया गया।

DCP East Shiva Singh Arrived scene with force three police stations
कानपुर देहात में गोकशी का खुलासा; पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद