भोपाल में गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने पुलिस को सौंपे आरोपी, नंदियों को गौशाला पहुंचाया

Bajrang Dal Action in Bhopal : भोपाल में सूखी टोल के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सूखी सेवनिया थाने में FIR दर्ज की और नंदियों को गौशाला पहुंचाया।
Bhopal cattle vehicle caught
गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ाईफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • भोपाल के सूखी टोल के पास गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी गई।

  • बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वाहन रोककर पुलिस को सूचना दी।

  • पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सूखी सेवनिया थाने में FIR दर्ज की।

  • वाहन से मिले सभी नंदियों को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया।

Bhopal Cattle Vehicle Caught : राजधानी भोपाल में गोवंश को वाहन में भरकर ले जाने का मामला सामने आया है। सूखी टोल के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरी एक गाड़ी को रोककर पुलिस के हवाले किया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, वाहन में कई नंदी भरे हुए थे और उन्हें रात के समय ले जाया जा रहा था। गोवंश ले जाने की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल की टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर वाहन को रुकवाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन और उसमें सवार लोगों को अपने कब्जे में लिया। गाड़ी से बरामद सभी नंदियों को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया।

रात में मिली थी गोवंश ले जाने की सूचना

बजरंग दल के जिला वीर सावरकर गौशाला प्रखंड के अभिजीत सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यकर्ताओं को रात में सूचना मिली थी कि एक वाहन में गोवंश ले जाया जा रहा है। इसके बाद टीम को अलर्ट किया गया और कार्यकर्ताओं ने सूखी टोल के पास संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी में नंदी भरे हुए मिले।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR

मौके पर मप्र पुलिस को बुलाकर वाहन और उसमें सवार आरोपियों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सूखी सेवनिया थाने में FIR दर्ज की है। हालांकि आरोपियों की संख्या, पहचान और गोवंश को ले जाने के उद्देश्य को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Bhopal cattle vehicle caught
ग्वालियर में ढोलक मंजीरा बजाकर जनसुनवाई में पहुंचे पूर्व पार्षद, सिर पर गंदे पानी का कैंपर रखकर किया प्रदर्शन

नंदियों को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया

वाहन से बरामद सभी नंदियों को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया। कार्रवाई के दौरान बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख बलवीर यादव, प्रखंड संयोजक प्रदीप चौकसे, शिशुपाल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामले की जानकारी अभिजीत सिंह राजपूत ने दी।