Agra: गांवों में भी बढ़ी गोकशी? हिंदू महासभा ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Agra News: आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में गोकशी की शिकायतों को लेकर हिंदू महासभा ने DCP सिटी सैयद अली अब्बास को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Agra Cow Slaughter Allegations Hindu Mahasabha Seeks Police Action
हिंदू महासभा का ज्ञापन(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Agra Cow Slaughter Allegation: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल के बीच गोकशी के मामलों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हिंदू महासभा ने आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में कथित तौर पर बढ़ रही गोकशी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने इस संबंध में डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

नव भारत से विशेष बातचीत में अज्जू चौहान ने आरोप लगाया कि पहले शहर के कुछ इलाकों में खुलेआम गोकशी किए जाने की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई और हिंदू संगठनों के विरोध के बाद कथित तौर पर ऐसे लोगों ने अपने ठिकाने बदल लिए हैं। उनका दावा है कि अब शहर के बजाय ग्रामीण और बाहरी इलाकों में इस तरह की गतिविधियां किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं।

गोकशी से जुड़े मामलों को प्रमाण के साथ रखा

अज्जू चौहान ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने गोकशी से जुड़े मामलों और उनसे संबंधित जानकारी को प्रमाण के साथ रखा है। उनका कहना है कि यदि इन शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही कथित गतिविधियों का पता लगाया जा सकता है।

Agra Cow Slaughter Allegations Hindu Mahasabha Seeks Police Action
AQIS Terror Module: आजमगढ़ के नबील के बाद अब कोयंबटूर से भी आतंकी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई UP ATS

ज्ञापन सौंपे जाने के बाद डीसीपी सैयद अली अब्बास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित करने की बात कही है। पुलिस की ओर से यह भी कहा गया है कि जांच के दौरान यदि गोकशी या इससे जुड़ी गतिविधियों की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई ना की तो सड़कों पर उतरेंगे

वहीं, हिंदू महासभा ने साफ किया है कि वह इस मुद्दे पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रखेगी। अज्जू चौहान ने कहा कि यदि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हिंदू महासभा की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सत्यता है और ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तव में गोकशी की घटनाएं हो रही हैं या नहीं। पुलिस द्वारा गठित की जाने वाली टीम की जांच रिपोर्ट इस मामले में अहम मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com