Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिपोर्ट आने पर सब साफ हो जाएगा…राम मंदिर एसआईटी जांच पर कानपुर में बोले अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur's Kanpur visit: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मंगलवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने बाबा आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बंगाल से लेकर राम मंदिर तक जमकर विपक्ष पर निशाना साधा।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 16, 2026 | 05:27 PM

अनुराग ठाकुर (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Anurag Thakur Statement During Kanpur visit: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर कानपुर पहुंचे। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर को लखनऊ से लेने सतीश महाना के बेटे करण महाना पहुंचे थे। कानपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया।

बाबा आनंदेश्वर मंदिर में किए दर्शन

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिला की ओर से आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर पहुंचे है।

शेर आया के लगे नारे

बता दें कि कानपुर में अनुराग ठाकुर करीब 12:45 बजे पहुंचे थे। इस दौरान कौन आया कौन आया, शेर आया शेर आया के नारे लाकर और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके पहले अनुराग ठाकुर का जाजमऊ गंगापुल पर भी स्वागत हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

UP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

UP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर

महावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी

40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO

जहां टीएमसी का झंडा वहा टीएमसी का गुंडा

अनुराग ठाकुर ने टीएमसी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जहां टीएमसी का झंडा, वहां टीएमसी का गुंडा।” उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक ने बंगाल में तांडव मचा रखा था। बंगाल की जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर ममता और टीएमसी के गुंडाराज से मुक्ति का रास्ता चुना है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि में चढ़ावे की चोरी! फलाहारी महाराज ने खून से लिखा CBI जांच के लिए पत्र

उन्होंने दावा किया लगभग 20 सांसदों ने ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी के आंतक और ‘तांडव’ से तंग आकर जनता के हित में फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जो बंगाल में घुसपैठिए, भ्रष्टाचारी और अत्याचारी है…भाजपा राज में उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

SIT की रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने साफ किया कि राम मंदिर ट्रस्ट के लिखित अनुरोध पर ही उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया है। SIT की रिपोर्ट आने के बाद ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो जाएगा।

रामभक्तों पर अत्याचार करने वाले सेक रहे राजनीतिक रोटियां

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने हमेशा रामभक्तों पर अत्याचार किया और राम जन्मभूमि पर सवाल उठाए वे कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे। वे आज भी सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।

Anurag thakur says truth will emerge after ram temple sit report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 05:27 PM

Topics:  

  • Anurag Thakur
  • Kanpur
  • UP Politics
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.