कानपुर में शिया-सुन्नी आमने-सामने, सर तन से जुदा के नारों की गूंज; दोनों गुटों में जमकर कटा बवाल

UP के कानपुर में एक व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर दो गुटों (शिया-सुन्नी) के बीच मामला गरमा गया। इस दौरान नारेबाजी, गाली-गलौज और एक दूसरे पर खूब पत्थर फेंके गए। घटना स्थल पर सैंकड़ों लोगों ने बवाल काटा।
kanpur-shia-sunni-clash-over-whatsapp-status-stone-pelting-vandalism
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को एक व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर दो मुस्लिम समुदायों में भारी बवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kanpur Shia-Sunni clash: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को एक व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर दो समुदायों में भारी बवाल कट गया। पटकापुर इलाके में एक आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी के बाद दो मुस्लिम समुदाय शिया और सुन्नी पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ हुई। गुस्साई भीड़ ने एक-दूसरे पर खूब हमला बोला और 'सिर तन से जुदा' जैसे भड़काऊ नारे लगाए और आरोपी युवक के घर पर धावा बोल दिया। घटना के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

मामला नवाब साहब का हाता निवासी मो. शोजफ उर्फ कैफ द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉटसप पर लगाया गया एक आपत्तिजनक स्टेसस से शुरू हुआ। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोग भड़क गए और शोजफ के घर पर हमला कर दिया। भीड़ ने घर पर पथराव किया, जमकर तोड़फोड़ की और दरवाजा तक उखाड़ फेंका। इसके जवाब में शोजफ के पक्ष से भी सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए, जिससे दोनों गुटों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।

जुबानी जंग से सड़क पर संग्राम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था। हाल ही में एक मोहम्मदी जुलूस के दौरान दोनों समुदायों के युवाओं में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद सोशल मीडिया पर जुबानी जंग में बदल गया और शनिवार को शोजफ के स्टेटस ने आग में घी का काम किया। इसके स्क्रीनशॉट कई व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल होने के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि सड़क पर मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। कई घरों में भी पथराव की खबर है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पुलिस और शहर काजियों ने संभाला मोर्चा

बवाल की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि नबी को लेकर की गई पोस्ट के कारण यह विवाद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शोजफ को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। माहौल को शांत करने के लिए शहर काजी हाफिज मामूर और हामिद हुसैन जैदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों से माइक पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार की मौजूदगी में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों के बीच बैठक के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।