ITBP जवान की मां का हाथ काटना पड़ा भारी! कमांडेंट के 50 जवानों ने कानपुर कमिश्नरेट का किया घेराव, मचा बवाल
Kanpur ITBP Jawan Mother Hand Amputation: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटे जाने के मामले में मेडिकल लापरवाही के आरोप लगाए गए। इस केस को लेकर कमांडेट 50 जवानों के साथ पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे।
- Written By: प्रिया जैस
कानपुर कमिश्नरेट पहुंचे जवान (सौजन्य-एक्स, स्क्रीनग्रैब)
Police Commissioner Office Kanpur: देश के लिए सीमा पर ड्यूटी कर रहे जवान को अपनी ही मां को इंसाफ दिलाने के लिए जूझना पड़ रहा है। कानपूर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल, जवान की मां का इलाज के दौरान हाथ काटे जाने के मामले को लेकर जवान ने सवाल उठाया और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ITBP का एक सेवारत जवान अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचा और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। दरअसल, महाराजपुर स्थित 32वीं बटालियन का आईटीबीपी जवान कांस्टेबल विकास सिंह की मां को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
डॉक्टरों ने काटा हाथ
इसके बाद उन्हें टाटमिल स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनका संक्रमण हाथ तक फैल गया। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 मई को डॉक्टरों को उनका हाथ काटना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh | A serving ITBP personnel arrives at Police Commissioner’s Office carrying his mother’s severed hand, alleging hospital negligence pic.twitter.com/gV9xa3SiB3 — ANI (@ANI) May 19, 2026
इस मामले को आईटीबी जवान ने गंभीरता से लिया और जांच की मांग की। वे लगातार एफआईआर दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे। आखिरकार, 20 मई को वे अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। कानपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल जांच कराई, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट से आईटीबी अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए।
कमिश्नर ऑफिस पहुंचे कमांडेंट गौरव प्रसाद
इसके बाद शनिवार 23 मई को आईटीबी जवान के कमांडेंट गौरव प्रसाद लाइजनिंग अधिकारी 50 से अधिक अपने जवानों के साथ पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। इस मंजर से पूरा कार्यालय छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस कमिश्नर और कमांडेंट के बीच करीब 1 घंटे तक मीटिंग हुई। इस दौरान उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली।
#WATCH Kanpur, Uttar Pradesh: ITBP Commandant Gaurav Prasad says, “I had taken an appointment with a senior officer regarding the case of the jawan’s mother losing her hand. I had come here to meet the Commissioner, and today my officers and staff have also come here… No… https://t.co/MDVm2kkaXu pic.twitter.com/a5CkOTgZvZ — ANI (@ANI) May 24, 2026
यह भी पढ़ें – पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर विपिन टांडा ने कहा, यह खबर पूरी तरह से झूठी और गुमराह करने वाली है। ऐसी कोई घेराबंदी नहीं हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान, ITBP के एक जवान की मां का हाथ कट गया था। उन्होंने इसमें मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाया है। जो भी जांच होगी, उसमें जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। यह जांच केवल डॉक्टरों की एक टीम ही कर सकती है।
ITBP कमांडेंट गौरव प्रसाद ने बताया, मैंने जवान की मां का हाथ कटने के मामले में एक सीनियर अधिकारी से मिलने का समय लिया था। मैं यहां कमिश्नर से मिलने आया था, और आज मेरे अधिकारी और स्टाफ भी यहां आए हैं। घेराव जैसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमें कमिश्नर का पूरा समर्थन है। इस मामले में जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर न्याय मिलेगा।
