मैदान में मौत की दस्तक! कबड्डी खेल रहे बच्चों आसमान से गिरी आफत, बस्ती से आया दहलाने वाला VIDEO
Basti Lightning Video: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां बच्चे मैदान में कबड्डी खेल रहे थे तबी अचानक आकाशीय बिजली आ गिरी। जिसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह मौसम सुहावना था और आसमान में चारों तरफ बादल छाए हुए थे। इसी बीच, जिले के किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में बच्चे कबड्डी खेलने के लिए इकट्ठा हुए थे।
मैदान में खेल पूरे जोश के साथ चल रहा था, तभी अचानक तेज़ धमाके के साथ बिजली गिरी। तेज रोशनी और तेज़ आवाज़ से मैदान में मौजूद बच्चे स्तब्ध रह गए और कुछ पलों तक कुछ समझ नहीं पाए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
बिजली गिरने की घटना से घबराए बच्चे तुरंत भागकर सुरक्षित जगह पर पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मैदान में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन थोड़ी देर बाद सभी बच्चे संभल गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
हरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
#बस्ती के किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में अचानक आसमान से बरसी आफ़त.तेज़ बारिश के बीच खेल रहे खिलाड़ी और बच्चे अचानक दहशत में आ गए,जब कड़कड़ाहट के साथ बिजली बगल के पेड़ पर जा गिरी।
प्रकृति की इस चेतावनी ने बारिश और तूफान में ज़रा-सी लापरवाही भी ज़िंदगी को ख़तरे में डाल सकती है। pic.twitter.com/8MazxgT86y — Journalist Vikas Shukla (@VikasShukla90) August 31, 2025
इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह था कि मैदान से थोड़ी दूरी पर खड़ा एक बच्चा अपने मोबाइल पर कबड्डी मैच का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। अचानक बिजली गिरने का दृश्य उसके कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की छुट्टी के दिन खेल रहे बच्चों को अचानक मौत का एहसास हुआ।
यह भी पढ़ें: UP में MY समीकरण पर चली चप्पल! भरी सभा में महिला ने अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा: VIDEO
अचानक हुई इस प्राकृतिक घटना ने सभी को डरा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ईश्वर की कृपा रही कि ज़मीन पर बिजली गिरने के बावजूद किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फ़िलहाल, प्रशासन ने लोगों से मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है और बारिश के दौरान खुले मैदान या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
प्रदेश में जोरदार बारिश का अनुमान
आपको बता दें कि इस समय समूचे देश में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। यूपी में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश ने राहत दे रखी थी, लेकिन मौसम विभाग ने सोमवार को फिर समूचे प्रदेश में जोरदार बारिश की आशंका जाहिर की है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।
