झांसी के रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध पड़ा भारी, 6 महिलाओं समेत 9 पर मुकदमा

Jhansi Liquor Shop Protest: आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दुकान में तोड़फोड़ कर शराब की करीब 148 पेटियां सड़क पर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दी गईं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 Jhansi Liquor Shop Protest
महिलाओं का शराब दुकान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रिहायशी इलाके में शराब की दुकान का लंबे समय से हो रहा था विरोध

  • शराब की करीब 148 पेटियां सड़क पर फेंककर की गईं क्षतिग्रस्त

  • BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, जांच जारी

Liquor Shop Women Protest: झांसी के गुरसराय में रिहायशी इलाके में संचालित देसी शराब की दुकान के विरोध में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दुकान मालिक की शिकायत पर छह महिलाओं, तीन पुरुषों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामला सोमवार का बताया जा रहा है। नारायणपुरा मोहल्ले में संचालित देसी शराब की दुकान का लंबे समय से स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। महिलाओं का आरोप है कि रिहायशी इलाके में शराब की दुकान संचालित होने से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। उनका कहना है कि शराब के सेवन से कई परिवारों में विवाद और आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।

इसी विरोध को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और कुछ पुरुष एकजुट होकर शराब की दुकान के बाहर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग दुकान के अंदर घुस गए और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकान में रखी शराब की पेटियां उठाकर सड़क पर फेंक दी गईं, जिससे बड़ी मात्रा में शराब क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान महिलाओं ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर दुकान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया।

इस मामले में नई बस्ती कटरा, गुरसराय निवासी दुकान मालिक प्रिंस अग्रवाल ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि झांसी के नारायणपुरा स्थित देसी शराब की दुकान उनके नाम से आवंटित है। दुकान पर सेल्समैन भूपेंद्र सिंह कार्यरत है।

 Jhansi Liquor Shop Protest
गुरसराय में शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, बोतलें सड़क पर फेंकीं, लाठी-डंडों से तोड़ीं

शिकायत के अनुसार 2 नवंबर 2026 को दुकान खुलने के कुछ ही देर बाद मोहल्ला परकोटा, छोटा खेड़ा और बड़ा खेड़ा क्षेत्र के कुछ लोग और महिलाएं दुकान में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की और वहां रखी करीब 148 पेटियां उठाकर सड़क पर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दीं।

शिकायत के आधार पर झांसी की गुरसराय पुलिस ने छह महिलाओं, तीन पुरुषों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310(1), 191(2), 351(3), 324(4), 333 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 Jhansi Liquor Shop Protest
शराब के नशे में न्यायालय परिसर पहुंचा अलीगढ़ पुलिस का सिपाही; वीडियो वायरल, SSP ने किया निलंबित