-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra »
- Jaya Kishori Says Selfless Love Is The Greatest Bond During Bhagwat Katha Finale Agra
रिश्ता कोई भी हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं: आगरा में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का भावपूर्ण संदेश
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Jaya Kishori Agra: आगरा में श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथावाचक जया किशोरी ने निस्वार्थ प्रेम, भक्ति और कर्म का महत्व बताया और श्रद्धालुओं को प्रेम, समर्पण और ईश्वर में आस्था का संदेश दिया।

जया किशोरी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Shrimad Bhagwat Katha By Jaya Kishori Agra: “रिश्ता कोई भी हो, यदि उसमें स्वार्थ है तो वह रिश्ता अधूरा है। प्रेम में स्वार्थ नहीं, समर्पण होना चाहिए। निस्वार्थ प्रेम वह शक्ति है, जिसके आगे स्वयं भगवान भी भक्तों के प्रेम में बंध जाते हैं।” यह भावपूर्ण संदेश प्रसिद्ध कथावाचक पूज्यश्री जया किशोरी ने श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर श्रद्धालुओं को दिया।
अंतिम दिन हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु
फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पंडाल के भीतर जगह कम पड़ने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खड़े होकर कथा का श्रवण किया। कथा के समापन पर जब पूज्यश्री जया किशोरी विदा हुईं तो अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पूरे पंडाल में “श्रीराधे-राधे” और “हरि बोल” के जयकारे गूंजते रहे।
भगवान श्रीकृष्ण के निस्वार्थ प्रेम का दिया उदाहरण
जया किशोरी ने निस्वार्थ प्रेम का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रेमवश अपनी ठकुराई भुलाकर अर्जुन यानी पार्थ का सारथी बनना स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के लिए प्रेम और भक्त का भाव सबसे ऊपर था। इसी प्रेम के कारण उन्होंने दुर्योधन के यहां मिलने वाले मेवा-मिष्ठान को त्यागकर अपने भक्त विदुर के घर जाकर सादा साग ग्रहण किया।
सम्बंधित ख़बरें
Shiva Temple: देशभर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी से देवघर तक, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
भजन के माध्यम से उन्होंने कहा, “प्रेम वश पारथ रथ हांका, भूल गए ठकुराई, सबसे ऊंची प्रेम सगाई, दुर्योधन की मेवा त्यागे, साग विदुर घर खाई…” उन्होंने कहा कि भगवान के साथ रिश्ता बनाने के लिए धन, वैभव या दिखावे की आवश्यकता नहीं होती। सच्चे प्रेम, समर्पण और भक्ति से ही भगवान को पाया जा सकता है।
जरासंध वध से परीक्षित मोक्ष तक भक्तिमय कथा
विश्राम दिवस पर पूज्यश्री जया किशोरी ने जरासंध वध, श्रीकृष्ण के 16,108 विवाह, सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन के कर्म और उसके परिणाम का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों का फल अवश्य प्राप्त होता है। जीवन में सुख हो या दुख, व्यक्ति को जो भी प्राप्त होता है, उसके पीछे उसके कर्मों की भूमिका होती है। ऐसे में सुख के समय ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान का नाम नहीं छोड़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सारनाथ में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस, डिप्टी सीएम बोले- शांति का संदेश देते हैं बुद्ध
जया किशोरी ने कहा कि मनुष्य को अपने अच्छे कर्म करते रहना चाहिए, क्योंकि कर्म का हिसाब निश्चित है। उन्होंने कहा कि ईश्वर में आस्था रखने वाला व्यक्ति परिस्थितियां चाहे जैसी हों, उसका नाम जपते हुए जीवन में आगे बढ़ सकता है।
राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम हुआ। समापन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर जयकारे लगाए और कथा के अंतिम क्षणों को अपने भीतर संजो लिया।
पहले वर्ण व्यवस्था कर्म आधारित थी
कथा के दौरान जया किशोरी ने वर्तमान समय में वर्ण व्यवस्था के बिगड़े स्वरूप पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पहले चारों वर्ण कर्म के आधार पर निर्धारित होते थे और उनका उद्देश्य समाज की सेवा करना था।
उन्होंने बताया कि ब्राह्मण का कर्म समाज को शिक्षित करना, क्षत्रिय का समाज की रक्षा करना, वैश्य का समाज का पालन-पोषण करना और शूद्र का सेवा कार्य करना था। लेकिन आज व्यक्ति के कर्मों में समाज की अपेक्षा उसका अपना हित अधिक दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि जिस व्यवस्था में सभी लोग समाज के लिए अपने-अपने दायित्व निभाते थे, वही व्यवस्था वास्तव में समाज को मजबूत बनाती थी। आज आवश्यकता इस बात की है कि व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और मानवता के लिए भी कर्म करे।
भजनों पर देर तक झूमे श्रद्धालु
कथा विश्राम के बाद भी भक्ति का रंग देर तक बरकरार रहा। जया किशोरी के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए।
“ऐसो चटक मटक सो ठाकुर तीनों लोकन में हूं नाहे…”,
“एक बार हमसे सांवरे नजरे मिलाइये…”,
“अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, दर पे सुदामा गरीब आ गया है…”,
“मीठे रस से भरी रे राधा रानी लागे…”,
“मोहन आवो तो सही, कान्हा के मंदिर में मीराबाई एकली खड़ी…”
जैसे भजनों पर श्रद्धालु काफी देर तक भक्ति में डूबे रहे। कई श्रद्धालु भावुक होकर झूमते और नृत्य करते दिखाई दिए। कथा के समापन ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक और भावनात्मक माहौल में बदल दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबू रोशनलाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राधा गुप्ता, विकास मांगलिक, जयश्री मांगलिक, अनिल गुप्ता, विनीत मांगलिक, ऋषिक मांगलिक, अर्पित गुप्ता, विपिन गुप्ता, अंजू मांगलिक, तनु मांगलिक, रेखा गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, अलका गुप्ता, नीता गुप्ता, साक्षी गुप्ता, अर्चना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Jaya kishori says selfless love is the greatest bond during bhagwat katha finale agra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रिश्ता कोई भी हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं: आगरा में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का भावपूर्ण संदेश
Jul 30, 2026 | 12:07 PMMPID के तहत वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन, ठगी करने वाली कंपनियों की 27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
Jul 30, 2026 | 12:07 PMदिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कवच सुरक्षा कवच तैयार, 1,423 किमी रूट पर शुरू हुआ स्वदेशी ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम
Jul 30, 2026 | 12:06 PMउज्जैन: श्रावण के पहले दिन दिव्य भस्म आरती, महाकाल दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Jul 30, 2026 | 12:03 PMकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
Jul 30, 2026 | 12:00 PMवायनाड आपदा को 2 साल पूरे, पीड़ितों ने मोमबत्तियां जलाकर अपनों को किया याद; प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
Jul 30, 2026 | 11:56 AMसारनाथ में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस, डिप्टी सीएम बोले- शांति का संदेश देते हैं बुद्ध
Jul 30, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














