सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम

Sawan Somwar Vrat: सावन सोमवार का व्रत रखते समय यदि पीरियड्स आ जाएं तो कई महिलाओं के मन में शिव पूजा और उपवास को लेकर सवाल उठते हैं। जानिए भगवान शिव की आराधना से जुड़े महत्वपूर्ण नियम और मान्यताएं।
Sawan Somwar Period Rules
सावन सोमवार व्रत नियम और मान्यताएं (सौ.AI)
Published on
Updated on

Sawan Somwar Period Rules: कल यानी 30 जुलाई गुरुवार से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं सावन सोमवार और सोलह सोमवार का व्रत रखती हैं।

लेकिन इस बीच महिलाओं के मन में अक्सर यही सवाल उठता है कि क्या पीरियड्स के समय वह व्रत जारी रख सकती है या नहीं? भागवान शिव की पूजा कर सकती है या नहीं? तो चलिए इस सवालों के जवाबों के बारे में जानते है।

पीरियड्स के दौरान व्रत रखें या नहीं? यहां जानिए

धार्मिक विद्वानों का मानना है कि, अगर हम शास्त्र की बात करें तो पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शारीरिक पूजा-पाठ, मंदिर प्रवेश, शिवलिंग स्पर्श या हवन आदि से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

लेकिन अगर आपने श्रद्धाभाव से व्रत का संकल्प लिया है तो उसे बीच में छोड़ा नहीं जाता। बता दें, महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होना प्राकृतिक देन है। इसलिए मन की श्रद्धा और भक्ति को बाहरी दिखावे के ऊपर माना जाता है। पीरियड्स के दौरान व्रत जारी रखा जा सकता है।

पीरियड्स के दौरान कैसे करें पूजा?

पीरियड्स के दौरान सामान्य तौर पर पूजा-पाठ या जलाभिषेक नहीं कर सकते। इस दौरान पूजा वाली जगह और सामान से दूर रहना चाहिए। हालांकि, आप मन में मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा व्रत कथा सुन सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीरियड्स के दौरान अगर सावन सोमवार या सोलह सोमवार का व्रत हो तो मानसिक पूजा पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
  • पूजा की सामग्री, मूर्ति या तस्वीर को स्पर्श करने से बचें और थोड़ी दूरी पर बैठकर भगवान शिव का स्मरण एवं प्रार्थना करें।
  • साथ ही अगर अत्यधिक शारीरिक असुविधा हो तो स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी उचित माना गया है।

सावन सोमवार की तारीखें-

पहला सोमवार — 2 अगस्त 2026

दूसरा सोमवार — 9 अगस्त 2026

तीसरा सोमवार — 16 अगस्त 2026

चौथा सोमवार — 23 अगस्त 2026

पांचवां सोमवार — 30 अगस्त 2026

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com