-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- International Level Dedicated Basketball Court To Be Constructed In Varanasi Dr Navneet Sehgal
वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का डेडीकेटेड बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण होगा: डॉ. नवनीत सहगल
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी जनपद (Varanasi District) में स्मार्ट सिटी परियोजना (Smart City Project) के अंतर्गत निर्माणाधीन सिगरा स्पोर्ट्स (Sigra Sports) हब में अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) का डेडीकेटेड बास्केटबॉल कोर्ट (Dedicated Basketball Court) का निर्माण होगा। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वाइट हावर्ड के सहयोग से इस बास्केटबॉल कोर्ट में खिलाड़ियों के लिए एकेडमी शुरू की जायेगी। अपर मुख्य सचिव, खेल डॉ. नवनीत सहगल के साथ हाल ही में ड्वाइट हावर्ड की हुई वार्ता में ड्वाइट हावर्ड ने वाराणसी में बास्केटबॉल एकेडमी शुरू करने की इच्छा प्रकट की थी।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने वाराणसी में निर्माणाधीन सिगरा स्पोर्ट्स हब से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और इस स्पोर्ट्स हब में इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड का बास्केटबॉल का सेटअप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि हर तीसरे सप्ताह इस प्रोजेक्ट की नियमित समीक्षा भी होगी। उन्होंने कहा कि ड्वाइट हावर्ड एनबीए के शीर्ष खिलाड़ी हैं और वह लॉस एंजेल्स लेकर्स के लिए अपना प्रदर्शन करते रहे हैं। शीर्ष बास्केटबॉल खिलाड़ी के तौर पर अमेरिका ही नहीं बल्कि बास्केटबॉल के वह बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं। ड्वाइट हावर्ड का वाराणसी में एकेडमी शुरू करने का प्रस्ताव अत्यंत ही प्रसंशनीय कदम है। इससे पूर प्रदेश के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग मिलेगी और वे प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
इस परियोजना का निमार्ण तीन फेज में होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले वाराणसी जिलें में सिगरा स्पोर्ट्स हब का निर्माण स्मार्ट सिटी मिशन के तहत खेलो इंडिया कार्यक्रम से किया जा रहा है। इस परियोजना का निमार्ण तीन फेज में होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हाल, कम्यूनिटी स्पोट्स सेंटर, स्पोर्ट्स एकेडमी, पवेलियन बिल्डिंग, एथलेटिक ट्रैक कम फुटबाल फील्ड, क्रिकेट मैदान, क्रिकेट प्रेक्टिस पिच, लॉन टेनिस कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, बास्केटबॉल और कबड्डी कोर्ट होगा। इसके साथ ही 100-100 बेड के पुरूष और महिला खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स हास्टल बनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त इस स्पोर्ट्स हब में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी स्थापना कराई जायेगी।
International level dedicated basketball court to be constructed in varanasi dr navneet sehgal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














