-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Insurance Claim Denied After 5 Traffic Rule Violations Dl Registration Suspended
5 बार तोड़े ट्रैफिक रूल…तो बीमा क्लेम जाइए भूल, DL-रजिस्ट्रेशन भी होगा सस्पेंड
- Written By: अभिषेक सिंह
New Traffic Rule in Uttar Pradesh: यूपी में पांच या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब बीमा क्लेम नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, ड्राईविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण भी निलंबित कर दिया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
New Traffic Rule: उत्तर प्रदेश में अब पांच या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बीमा क्लेम नहीं मिलेगा। साथ ही डीएल और वाहन पंजीकरण भी निलंबित कर दिया जाएगा। वाहन चलाने या चलवाने पर हादसा हुआ तो कोई क्लेम भी नहीं मिलेगा। दूसरे को हानि पहुंचने पर जेब से मुआवजा अलग भरना पड़ेगा।
प्रदेश में पहली बार बल्क में लखनऊ आरटीओ से 211 डीएल और 260 वाहनों के पंजीकरण निलंबित किए गए हैं। इन्होंने पांच या पांच बार से अधिक ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। जनवरी 25 से ‘सारथी’ पोर्टल पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने से जुड़ी जानकारियां अपडेट हो रही हैं। पोर्टल से बीमा कंपनियां भी जुड़ी हैं।
बीमा कंपनियों का काम होगा आसान
अभी तक बीमा कंपनियां क्लेम किए जाने के बाद परिवहन विभाग से कुछ मामलों उसकी जानकारी हासिल करती थीं, लेकिन अब पूरा डाटा उनके पास पहले से ही मौजूद रहेगा। जिसके चलते बीमा कंपनियों को यह जानकारी तुरंत हासिल हो जाएगी कि क्लेम करने वाले ने कितनी बार ट्रैफिक नियम तोड़े हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
ऑनलाइन की जा रही जानकारी
हाल में आरटीओ लखनऊ से निलंबित डीएल, वाहनों के पंजीकरण जानकारी पोर्टल से ऑनलाइन हो रही है। साढ़े नौ हजार वाहन स्वामियों को पंजीकरण निलंबन के लिए नोटिस भेजा रहा है। इसके साथ ही साथ निलंबित डीएल-पंजीकरण वालों को पत्र भेजा जा रहा है, जिनके आधार कार्ड डीएल और पंजीकरण से जुड़े हैं, उनके फोन पर मैसेज भेजे जा रहे हैं।
एआरटीओ प्रशासन प्रदीप सिंह ने बताया कि डीएल निलंबन अवधि में किसी ने वाहन चलाया और हादसा हुआ तो बीमा कंपनी से क्लेम नहीं मिलेगा। उसके वाहन से दूसरे को हानि पहुंचती है तो जेब से क्षतिपूर्ति देना पड़ेगा। जिनका पंजीकरण निलंबित है उनसे हादसा होने पर उसे क्लेम नहीं मिलेगा। अन्य सारी देयता भी वाहन स्वामी की ही होगी।
यह भी पढ़ें:- केशव की नहीं पाठक की योगी की कुर्सी पर नजर, CMO vs CMO की जंग पर अखिलेश का तंज
फास्टैग नहीं चिपका मिला तो ‘ब्लैकलिस्ट’
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) वाहनों के अगले शीशे पर सही ढंग से फास्टैग न लगाने पर उसे काली सूची डालेगा। एनएचएआई अधिकारियों में ने शुक्रवार को बताया कि ऐसे फास्टैग जो वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपके नहीं होंगे, बल्कि चालक के हाथ में या ऐसी जगह पर होंगे, जहां से उन्हें आसानी से स्कैन नहीं किया जा सकता। उन्हें काली सूची में डाला जाएगा।
Insurance claim denied after 5 traffic rule violations dl registration suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMचार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Jul 02, 2026 | 12:12 PMगोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
Jul 02, 2026 | 12:10 PMई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














