-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow Hakim House Raid Aarms With Cartridges And Equipment Recovery
राइफल, पिस्टल, तमंचे…लखनऊ में हकीम बना ‘हथियारों का सौदागर’, इलाज की जगह असलहे
- Written By: सौरभ शर्मा
लखनऊ के मलिहाबाद में हकीम सलाहुद्दीन के घर छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार मिले। पुलिस ने 1 राइफल, 3 पिस्टल, 9 एयरगन, 140 कारतूस बरामद कर घरवालों से पूछताछ शुरू कर दी है।

छापेमारी में राइफल, तीन पिस्टल, तीन तमंचा, नौ एयर गन, कुछ औजार और 140 कारतूस बरामद (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तरप्रदेश के लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने पूरे इलाके में एक खबर फैला दी। मिर्जागंज गांव स्थित एक हकीम के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में असलहे, कारतूस और संदिग्ध उपकरण बरामद किए। कार्रवाई तीन थानों की संयुक्त टीम ने की। हकीम सलाहुद्दीन उर्फ लाला के घर से राइफल, तीन पिस्टल, तीन तमंचा, नौ एयरगन, 140 कारतूस, बारासिंघा की खाल और अन्य औजार बरामद हुए हैं।
पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें आतंकी साजिश की आशंका भी जताई जा रही थी। गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार तक चली जांच में बरामद हथियारों और उपकरणों की मिलान प्रक्रिया पूरी की गई। सलाहुद्दीन पहले मलिहाबाद डाकघर के सामने हकीमी क्लीनिक चलाता था, लेकिन हाल के दिनों में उसकी गतिविधियों को लेकर कई बार संदेह जताया गया था।
हकीम के घर में मिले हथियार
डीसीपी गोपाल चौधरी ने जानकारी दी कि मलिहाबाद, माल और रहीमाबाद थानों की फोर्स को विशेष सूचना मिली थी कि सलाहुद्दीन के घर में भारी मात्रा में असलहे जमा हैं। सूचना के आधार पर छापा मारा गया और मौके से एक युवक ओवैश व दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान संदिग्ध सामग्री मिलने पर आसपास के 500 मीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया। वहीं एसीपी मलिहाबाद विनीत सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ की और घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। घर में इतनी मात्रा में हथियार मिलने के पीछे की मंशा को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आतंक या अवैध कारोबार, पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सलाहुद्दीन सहित सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी असलहों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पुलिस बरामद सामग्री की फॉरेंसिक जांच भी करवा रही है और जांच में आतंकवादी कनेक्शन, तस्करी या किसी संगठित अवैध नेटवर्क की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।
यह भी पढ़ें: मारपीट, अपमान और जहर-सी सजा… MP के सीहोर में 2 युवकों के साथ हुआ अमानवीय सलूक
इस घटना से लखनऊ के बाहरी इलाकों में अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे क्षेत्र की निगरानी और संदिग्ध लोगों की सूची बनाने में जुटी हैं।
Lucknow hakim house raid aarms with cartridges and equipment recovery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMचार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Jul 02, 2026 | 12:12 PMगोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
Jul 02, 2026 | 12:10 PMई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












