-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Iit Kanpur Alumni Batch 2000 Donates 100 Crore For New Technology School
IIT कानपुर के 2000 बैच की ‘महा गुरुदक्षिणा’: करेंगे 100 करोड़ का रिकॉर्ड दान, इन पैसों से क्या होगा?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
IIT Kanpur Alumni Donation: आईआईटी कानपुर के साल 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपनी सिल्वर जुबली पर संस्थान को 100 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक दान दिया है, जिससे भविष्य की तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

आईआईटी कानपुर के साल 2000 बैच के पूर्व छात्र, सोर्स- सोशल मीडिया
IIT Kanpur 100 Crore Donation: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में कृतज्ञता की एक नई इबारत लिखी गई है। संस्थान के साल 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपने सिल्वर जुबली पुनर्मिलन समारोह के दौरान 100 करोड़ रुपये की ‘महा गुरुदक्षिणा’ देने का ऐलान किया है। यह किसी भी भारतीय शैक्षणिक संस्थान को एक ही बैच द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक योगदान माना जा रहा है।
कानपुर में आयोजित सिल्वर जुबली पुनर्मिलन समारोह के दौरान वर्ष 2000 बैच के छात्र-छात्राओं ने अपनी मातृ संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 100 करोड़ रुपये के योगदान की घोषणा की। यह पहली बार है जब किसी एक बैच ने एक ही वर्ष में इतनी बड़ी राशि संस्थान को सौंपी है। इनमोबी (InMobi) और ग्लांस (Glance) के संस्थापक नवीन तिवारी जैसे प्रमुख दानदाताओं के नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई है। नवीन तिवारी ने भावुक होते हुए कहा कि आईआईटी कानपुर ने उन्हें केवल डिग्री ही नहीं दी, बल्कि बड़े सपने देखने और उद्देश्य के साथ काम करने की सोच दी है।
‘मिलेनियम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी’ की स्थापना होगी
इस भारी-भरकम राशि का उपयोग संस्थान परिसर में ‘मिलेनियम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी’ (MSTAS) की स्थापना के लिए किया जाएगा। इस स्कूल का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई, अत्याधुनिक शोध और समाज से जुड़े नवाचारों को एक नई दिशा देना है। यह संस्थान भविष्य की पीढ़ी को उन्नत तकनीकी शिक्षा और शोध के विश्वस्तरीय अवसर प्रदान करेगा। बैच समन्वयक तमाल दास ने बताया कि यह सामूहिक प्रतिबद्धता उनके साझा मूल्यों और आईआईटी कानपुर के साथ उनके स्थायी जुड़ाव को दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
संस्थान और एलुमनाई का अटूट रिश्ता
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने इस दान को पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच अटूट और भरोसेमंद रिश्ते का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से संस्थान के शैक्षणिक और शोध परितंत्र (Ecosystem) को मजबूती मिलती है और तकनीकी विकास के नए रास्ते खुलते हैं। डीन (रिसोर्स एंड एलुमनाई) प्रो. अमेय करकरे ने इसे साझेदारी की भावना का बेहतरीन उदाहरण करार दिया, जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
During their Silver Jubilee Reunion, the Class of 2000 announced a remarkable, ₹100 Crore pledge to their alma mater—marking the highest-ever contribution by a single graduating batch across academic institutions in India. This historic commitment reflects the batch’s enduring… pic.twitter.com/DhkGyXve00 — IIT Kanpur (@IITKanpur) December 28, 2025
यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, एक दिन में 9000 रुपये महंगी हुई सिल्वर, चेक करें लेटेस्ट रेट
दान की परंपरा और होगी मजबूत
आईआईटी कानपुर में दान देने की यह परंपरा लगातार समृद्ध हो रही है। पिछले वर्ष भी संस्थान को विभिन्न दाताओं से 265.24 करोड़ रुपये मिले थे। इससे पहले, ‘मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी स्कूल’ के लिए भी लगभग 500 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हो चुका है, जिसमें इंडिगो के संस्थापक राकेश गंगवाल का 108.7 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत योगदान शामिल है। केवल कानपुर ही नहीं, बल्कि आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बीएचयू और एमएनएनआईटी प्रयागराज जैसे संस्थानों में भी पूर्व छात्रों द्वारा बड़े पैमाने पर सहयोग की लहर देखी जा रही है।
Iit kanpur alumni batch 2000 donates 100 crore for new technology school
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














