टॉप 50 इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट्स में IIT दिल्‍ली शामिल, टॉप 100 की लिस्ट में इन संस्थानों ने बनाई अपनी जगह

JEE Advanced 2020: IIT-Delhi and Hyderabad to conduct open house for admission related questions
File Pic
Published on
Updated on

नई दिल्ली : आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली (IIT Delhi) के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, QS World University Ranking में आईआईटी दिल्ली ने टॉप 50 संस्थानों की लिस्‍ट में अपनी जगह बनाई है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। 

आईआईटी दिल्ली

बता दें कि QS World University Ranking की लिस्ट 22 मार्च यानी बुधवार को जारी किया गया। इसके तहत भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा विभिन्न विषयों में पेश किए जाने वाले 44 कोर्सेज को वैश्विक स्तर पर टॉप 100 में शामिल किया गया है। पिछले साल 35 भारतीय कोर्सेज ने टॉप 100 में जगह बनाई थी। इसकी जानकारी खुद आईआईटी दिल्ली ने दी है। 

विश्व स्तर पर स्थान 

IIT दिल्ली को इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में 80.1 के स्कोर के साथ विश्व स्तर पर 48वां स्थान दिया गया है, जो कि संस्थान का मुख्य क्षेत्र है। साथ ही संस्थान के पांच शैक्षणिक कार्यक्रमों को विश्व स्तर पर शीर्ष 100 विषयों में शामिल किया गया है।  जिनमें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग शामिल है।

ये संस्‍थान भी हैं लिस्ट में शामिल  

IIT बॉम्बे ने गणित में 92वां स्थान हासिल करके दुनिया के शीर्ष 100 में स्थान बनाया है। IIT कानपुर ने इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक में 87वां और कंप्यूटर साइंस में दुनिया के टॉप इंस्टिट्यूट्स में 96वां स्‍थान पाया है। IIT मद्रास गणित के लिए 98वें स्थान पर आ गया है। IIT खड़गपुर कंप्यूटर साइंस और IT के लिए 94वें स्थान पर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com