5 बच्चे पैदा करने वाला हिंदू होगा मालामाल, पिंकी चौधरी ने किया बड़े इनाम का ऐलान, VIDEO मचाएगा भयंकर बवाल
Pinki Chaudhary Video: तलवार बांटने के मामले में गिरफ्तार किए गए हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं। इस बार उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
पिंकी चौधरी का वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pinki Chaudhary: कुछ दिन पहले तलवार बांटने के मामले में गिरफ्तार किए गए हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं। पिंकी चौधरी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों से ज़्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है।
इसके साथ ही पिंकी चौधरी ने चौथे और पांचवें बच्चे वाले परिवारों के लिए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। पिंकी चौधरी ने कहा कि कोई भी हिंदू परिवार जिनके यहां चौथा बच्चा होता है वह उनके ऑफिस से 21,000 रुपये ले सकता है और पांचवें बच्चे के लिए 31,000 रुपये मिलेंगे।
सामने आया पिंकी चौधरी का VIDEO
वीडियो में पिंकी चौधरी ने आज हमारे हिंदू परिवार सिर्फ एक या दो बच्चे पैदा कर रहे हैं, जो भारत के भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है। दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं। इसलिए मैं अपने हिंदू परिवारों से कह रहा हूं कि अगर आपको आर्थिक दिक्कतें हैं तो हम आपकी मदद करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
चौथा बच्चा पैदा करने पर 21 हजार, पांचवां बच्चा पैदा करने पर 31 हजार रुपए हिन्दू रक्षा दल देगा : भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी, गाजियाबाद pic.twitter.com/I5sj5FW9dy — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 31, 2026
पढ़ाई का खर्चा भी उठाएंगे: पिंकी चौधरी
पिंकी चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा कि जिस भी हिंदू परिवार में चौथा बच्चा होगा उसे हिंदू रक्षा दल की तरफ से 21,000 रुपये मिलेंगे। अगर किसी परिवार का पांचवां बच्चा होगा, तो उसे 31,000 रुपये दिए जाएंगे। हम चौथे और पांचवें बच्चे की पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगे।
तलवारें बांटने पर किया गया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि हाल ही में पिंकी चौधरी ने अपने संगठन हिंदू रक्षा दल के जरिए तलवारें बांटी थीं। पिंकी चौधरी ने दावा किया था कि वह बांग्लादेश के हालात को देखते हुए तलवारें बांट रहे हैं, ताकि अगर भारत में भी ऐसे हालात बनें तो हिंदू समुदाय अपनी रक्षा कर सके।
यह भी पढ़ें: UGC नियमों पर पूछा सवाल…तो ‘हर-हर महादेव’ चिल्लाने लगे मोदी के मंत्री, सामने आया नित्यानंद राय का VIDEO
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। उस समय 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पिंकी चौधरी को बाद में गिरफ्तार किया गया। अब एक और विवाद खड़ा होने की संभावना है।
