सरकार ‘विकसित यूपी विजन’ के साथ बढ़ रही आगे, विपक्ष के साथ हर सार्थक चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार
UP Vidhansabha Monsoon Session 2025: यूपी विधानसभा मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सत्र की महत्ता और योजना पर खुलकर चर्चा की है।
- Written By: गीतांजली शर्मा
मानसून सत्र के पहले पत्रकारों से बातचीत करते सीएम योगी आदित्यनाथ
Vikshit Up Vision 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र 2025 से ठीक पहले पत्रकारों से उत्तर प्रदेश विकसित विजन पर खुलकर चर्चा की है। बातचीत के दौरान उन्होंने सत्र की महत्ता, सरकार की भविष्य की योजनाओं के साथ ही विकसित उत्तर प्रदेश के विजन पर बातचीत करते हुए कहा कि, आने वाला मानसून सत्र आजादी के अमृत काल का तीसरा वर्ष है। इस सत्र में राज्य के विकास के हर आयामों पर सही दिशा में कदम बढ़ाने की कोशिश सरकार जारी रखेगी। आने वाला सत्र इसलिए भी खास है क्योंकि सदन इस मानसून परिचर्चा में राज्य के भविष्य के 25 सालों की कार्यप्रणाली की उचित योजना का गवाह बनने वाला है।
13 व 14 अगस्त को लगातार 24 घंटे जारी रहेगी सदन की कार्यवाही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनके मिशन, उनके कार्य करने की प्रणाली के हम सदा समर्थक हैं और आगे भी रहेंगे। विकसित भारत के उनके मिशन के तर्ज पर ही उत्तर प्रदेश की सरकार विकसित यूपी विजन के साथ आगे बढ़ रही है। नीति आयोग और विशेषज्ञों की सहायता से बना यह विजन समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
इसमें राज्य के हर आम इंसान की सहभागिता होनी तय है। आने वाले 13 और 14 अगस्त को लगातार 24 घंटे उत्तर प्रदेश विकसित विजन पर चर्चा की जाएगी। सदन की कार्यवाही 24 घंटे चलेगी।
सर्वदलीय बैठक में सभी नेताओं की सहमति के साथ सदन की यह चर्चा पारित की गई है। सदन में होने वाली यह चर्चा न केवल विधानसभा और विधान परिषद में होगी, बल्कि आम जनता की राय भी इस विजन में अवश्य शामिल की जाएगी।
साल 2047 तक जब भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा, तब तक उत्तर प्रदेश भी ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के रूप में तैयार हो जाएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह अटूट विश्वास है।
सदन में बाढ़, स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान
दो दिनों के अंदर होने वाले इस मानसून सत्र में बाढ़ और जलजमाव जैसे मौसमी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, गरीब कल्याण और सभी वर्गों के उत्थान से जुड़े विषयों पर भी सदन में गंभीर परिचर्चा होगी।
मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े आठ वर्ष में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है औऱ आगे भी विकास कार्यों में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ा यूपी विधानसभा की कार्रवाई का पहला दिन, मानसून सेशन की हुई शुरुआत
विपक्ष पर जोरदार निशान साध सीएम ने कह डाली यह बात
विपक्ष, (विशेष रूप से समाजवादी पार्टी) पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका विजन विकास के बजाय नकारात्मकता पर केंद्रित रहता है। पहले जब हमने 36 घंटे की कार्यवाही को आगे बढ़ाया था, तब भी सपा ने इसका विरोध किया और असंसदीय शब्दों का उपयोग किया, जिसके लिए वे पहले से ही मशहूर हैं। उन्होंने विपक्ष से सकारात्मक और विकासपरक चर्चा करने की अपील सदन की कार्यवाही से पहले ही कर ली।
