- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Gonda Je Husband Gets Threat Like Meerut Incident
मेरठ के बाद गोंडा में पति पर अत्याचार! पत्नी ने JE को बीच सड़क पीटा, बोली- टुकडे़-टुकड़े कर सीमेंट से करवा दूंगी पैक, देखें VIDEO
Gonda News: गोंडा में अब एक पति डरते डरते थाने पहुंचा है और कहा कि, मेरी पत्नी भी मुझे सौरभ राजपूत की तरह मार डालेगी। इस पर पुलिस महकमा सकते में है। मगर पत्नी का कहना है कि उसका पति झूठ बोल रहा है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

गोंडा में पत्नी की पति को डरावनी धमकी.
गोंडा: जहां कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। वहीं इस हत्याकांड के बाद लोगों में मानों एक डर सा बैठ गया है। जब से सौरभ की हत्या का मामला सामने आया है, तबसे एक के बाद एक ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं। इस बाबत अब मेरठ, औरेया के बाद गोंडा में भी एक हैरान करने वाला मामला दिखा है।
कहा जा रहा है कि, यहां एक दंपति में विवाद हुआ तो पत्नी ने अपने पति को काटकर ड्रम में भर देने की धमकी दे डाली। डरा-सहमा पति शिकायत लेकर पुलिस के पास जा पहुंचा। हालांकि, पत्नी ने पति के इन आरोपों को झूठा बता रही है। बात हो रही है गोंडा जिले के जल निगम विभाग में तैनात जेई धर्मेंद्र कुशवाहा जो बेचारे अपनी ही पत्नी से डरे, सहमे और परेशान हैं।
धर्मेंद्र कुशवाहा की पत्नी ने मेरठ में हुई जघन्य हत्या की तरह अपने कनिष्ठ अभियंता (जेई) पति के टुकड़े करके ड्रम में भरने की कथित तौर पर धमकी दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य शिविर में कई बीमारियां उजागर; 143 की जांच
Sambhajinagar के इंडस्ट्रियल सप्लायर्स संकट में, बढ़ती लागत ने बढ़ाई चिंता; कच्चे माल की भारी किल्लत
नवभारत संपादकीय: खाड़ी युद्ध का असर: वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत?
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत पुलिस ने बीते रविवार को बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मूलरूप से झांसी के रहने वाले और वर्तमान में गोंडा में जल निगम में कार्यरत जेई धर्मेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी पत्नी माया मौर्या और उसके प्रेमी नीरज मौर्या पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र के मुताबिक 2016 में उसने बस्ती जिले की रहने वाली माया से प्रेम विवाह किया था और 2022 में उसने माया के नाम से जमीन खरीदकर मकान निर्माण का ठेका पत्नी के रिश्तेदार नीरज मौर्या को दे दिया था। इस दौरान माया और नीरज के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थीं। कोविड-19 महामारी के दौरान नीरज की पत्नी की मौत के बाद दोनों के रिश्ते और गहरे हो गए। धर्मेंद्र का दावा है कि सात जुलाई 2024 को उसने माया और नीरज को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और कहा कि विरोध करने पर उससे मारपीट की गई तथा माया घर छोड़कर चली गई।
वहीं बाद में 25 अगस्त 2024 को माया नीरज के साथ घर लौटी और जबरन ताला तोड़कर अंदर घुस गई। इसके बाद वह 15 ग्राम सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गई। इस पर धर्मेंद्र ने एक सितंबर 2024 को तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र का कहना है कि इसी साल 29 मार्च को माया ने धर्मेंद्र की मां को जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर उसने अपने प्रेमी नीरज के साथ मिलकर दोनों (मां-बेटे) से मारपीट की। पुलिस ने धर्मेंद्र की तहरीर के हवाले से बताया, ‘‘इस दौरान माया ने कहा कि ज्यादा बोलोगे तो मेरठ हत्याकांड की तरह तुम्हें भी काटकर ड्रम में भरवा दूंगी।”
In Gonda district,
Water Corporation’s Junior Engineer Dharmendra Kushwaha was beaten with a wiper by his wife. Dharmendra alleges that his wife, pointing to the blue drums and cement bags kept nearby, threatened to treat him like Saurabh from Meerut along with her boyfriend.🥺 pic.twitter.com/Y6VVXS8bYA — Alok (@alokdubey1408) March 31, 2025
इस बीच, धर्मेंद्र की पत्नी माया ने दावा किया कि उसका पति उस पर झूठे आरोप लगा रहा है। दरअसल धर्मेंद्र उसे परेशान कर रहा है और उसे चार बार गर्भपात के लिए मजबूर कर चुका है। माया ने थाने में दी अपनी शिकायत में कहा कि जुलाई 2024 में धर्मेंद्र ने उससे मारपीट की थी, जिसके बाद उसने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद धर्मेंद्र ने तलाक का वाद दायर कर दिया और उसे घर से निकाल दिया था। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने रविवार को बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ मामले अदालत में हैं। पुलिस ने हालिया घटना की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि, मेरठ में मार्च की शुरुआत में सामने आई एक सनसनीखेज घटना में मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके एक ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से सील कर दिया था। इस मामले में दोनों ही आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gonda je husband gets threat like meerut incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में बाल विवाह की दर्दनाक कहानी: 14 साल की लड़की ने शादी के चार माह बाद की आत्महत्या
Apr 10, 2026 | 03:24 PMकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को 7 दिनों की मोहलत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला; मिली अग्रिम जमानत
Apr 10, 2026 | 03:18 PMजन्मदिन विशेष: इंजीनियरिंग छोड़ ‘खाना पकाने’ को बनाया जुनून? जानें शेफ संजीव कपूर के फर्श से अर्श तक की कहानी
Apr 10, 2026 | 03:15 PMपुणे में गैस सिलेंडर किल्लत से बिगड़ा आम आदमी का बजट; होटल-मेस में खाने के दाम 25% तक बढ़े
Apr 10, 2026 | 03:12 PMमां छोटी बहन को करती है ज्यादा प्यार…, इसी गम में 13 साल की बच्ची ने उठाया ये कदम, पालघर पुलिस ने ऐसे बचाया
Apr 10, 2026 | 03:04 PMFriday Mistakes: शुक्रवार को गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल!
Apr 10, 2026 | 03:03 PMअब नहीं लगेंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर, किसानों के लिए आया AI चैटबॉट, घर बैठे मिलेगा हर योजना का जवाब
Apr 10, 2026 | 02:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














