- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ghazipur School Islamic Prayer Controversy Mrd Public School Investigation Up News
गाजीपुर के स्कूल में हिंदू छात्रा से पढ़वाई गई ‘दुआ’, वीडियो वायरल, प्रशासन ने बैठाई जांच
Uttar Pradesh News: यूपी के गाजीपुर स्थित एमआरडी पब्लिक स्कूल में छात्रों से इस्लामिक पद्धति में दुआ और कलमा पढ़वाने का वीडियो वायरल होने के बाद भारी बवाल शुरू हो गया है, प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है
- Written By: प्रतीक पांडेय

गाजीपुर का एमआरडी स्कूल, फोटो- सोशल मीडिया
Ghazipur School Prayer Viral Video: गाजीपुर के एक निजी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों द्वारा हाथ उठाकर ‘दुआ और कलमा’ पढ़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हनुमान चालीसा मांगने पर छात्रों को फटकार लगाई गई, जिसके बाद हिंदू संगठनों के विरोध पर डीएम ने कड़े जांच के आदेश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद स्थित एमआरडी पब्लिक स्कूल में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब सोशल मीडिया पर स्कूल की प्रार्थना सभा का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ। यह मामला मरदह थाना क्षेत्र के सेवठा सिंगेरा गांव का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीबीएसई (CBSE) बोर्ड द्वारा संचालित इस विद्यालय के छात्र इस्लामिक पद्धति (दुआ की मुद्रा) में हाथ उठाकर कलमा और दुआएं पढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 23 या 24 दिसंबर के आसपास का बताया जा रहा है, जिसने अब जाकर तूल पकड़ा है।
ब्राह्मण छात्रा से पढ़वाई गई दुआ
इस घटना ने सांप्रदायिक और सामाजिक मोड़ तब लिया जब यह बात सामने आई कि स्कूल प्रबंधन द्वारा यह दुआ एक ब्राह्मण छात्रा के माध्यम से पढ़वाई जा रही थी। चर्चा यह भी है कि स्कूल के कुछ छात्रों ने पहले ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने की अनुमति मांगी थी लेकिन स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें कथित तौर पर डांटकर चुप करा दिया और प्रार्थना सभा में केवल दुआ पढ़ने को मजबूर किया। इस खुलासे के बाद क्षेत्र के हिंदू संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। क्षत्रीय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने एसडीएम कासिमाबाद को औपचारिक पत्र सौंपकर स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?
डीएम ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (ADM) आयुष चौधरी ने जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषी पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने भी विद्यालय प्रबंधन को ‘कारण बताओ नोटिस‘ जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी: मकर संक्रांति के बाद बदलेंगे चेहरे, दिल्ली पहुंचे पंकज चौधरी
स्कूल प्रबंधन ने क्या दी सफाई
वहीं, विवाद पर सफाई देते हुए स्कूल के प्रबंधक ने दावा किया कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से प्रार्थना सभा को विभिन्न भाषाओं में आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में स्कूल में उर्दू भाषा में प्रार्थना करवाई गई थी। हालांकि, प्रशासन अब इस बात की गहनता से जांच कर रहा है कि क्या यह निर्देश केवल एक धर्म विशेष की पद्धति के लिए था या इसके पीछे कोई और मंशा थी।
Ghazipur school islamic prayer controversy mrd public school investigation up news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












