- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ghaziabad Hindon New Bus Stand Auto Workshop Massive Fire Cars Burnt Fire Brigade
गाजियाबाद में वर्कशॉप में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं गाड़ियां, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
Fire Near Hindon New Bus Stand Metro Station: गाजियाबाद के न्यू बस स्टैंड के पास ऑटो वर्कशॉप में लगी भीषण आग। इससे कई गाड़ियां आईं चपेट में आ गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
- Written By: अमन मौर्या

गाजियाबाद में न्यू बस स्टैंड के पास लगी आग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Massive fire At Auto Workshop In Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन इलाके के न्यू बस स्टैंड के पास बुधवार तड़के एक वाहन वर्कशॉप में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हालांकि, वर्कशॉप के अंदर खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। प्राप्त सूचना के मुताबिक, 20 मई यानी आज सुबह करीब पांच बजे फायर कंट्रोल रूम को रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास न्यू बस स्टैंड हिंडन स्थित धर्म कांटा के नजदीक गाड़ियों के एक वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों को नुकसान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन अधिकारी दो फायर टैंकर और एक वाटर ब्राउजर के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। दमकल विभाग की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा गया कि न्यू ऑटो लाइफ मोटर्स नामक वर्कशॉप में आग तेजी से फैल रही है। आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप के अंदर खड़ी गाड़ियां तेजी से उसकी चपेट में आने लगी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
अकेलापन बना दुश्मन… मुरादाबाद में 89 साल के रिटायर्ड DSP ने खुद को मारी गोली, पत्नी की यादों ने ली जान
CM योगी के नमाज वाले बयान पर भड़के कश्मीरी सांसद, गरमाई सियासत, बोले- होली-दिवाली पर भी तो…
यूपी के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा
कर्मचारियों ने दिखाई सतर्कता
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में तुरंत दो हौज पाइप फैलाकर पंपिंग के जरिए आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई और कर्मचारियों की सतर्कता के चलते कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
#WATCH | Ghaziabad, UP | Fire breaks out at ‘New Auto Life Motors’ workshop near Rapid Metro station, New Bus Stand, Hindon Dharam Kanta. Fire tenders are present at the spot. Further details awaited. (Source: Fire Department) pic.twitter.com/r3y1O2Oi5K — ANI (@ANI) May 20, 2026
बताया गया कि वर्कशॉप के अंदर कुल छह गाड़ियां मौजूद थीं, जिनमें से तीन गाड़ियों को फायर कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं बाकी गाड़ियां आग से प्रभावित हुईं।
ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी के ‘7 टैंक्स लेन’ वाले फ्लैट का क्या है रहस्य? सायोनी घोष का आया नाम, कोलकाता में मचा हड़कंप
स्थिति अब नियंत्रण
समय रहते दमकल विभाग ने आग को आसपास की दुकानों और अन्य स्थानों तक फैलने से भी रोक दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। इस दौरान पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल, फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
Ghaziabad hindon new bus stand auto workshop massive fire cars burnt fire brigade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गाजियाबाद में वर्कशॉप में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं गाड़ियां, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
May 20, 2026 | 12:23 PMTamil Nadu 10 Result Out: तमिलनाडु में लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास, ऐसे चेक करें परिणाम
May 20, 2026 | 12:22 PMPM मोदी के समर्थन में उतरे शरद पवार, विदेश यात्राओं पर विपक्ष के हमलों के बीच कह दी बड़ी बात
May 20, 2026 | 12:15 PMगडचिरोली के किसानों के लिए ई-फसल पंजीयन बना सिरदर्द, खरीफ फसल पर असर संभव
May 20, 2026 | 12:06 PMआरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
May 20, 2026 | 12:06 PMपैपराजी की हरकत पर भड़के Salman Khan, सोशल मीडिया पर दी सख्त चेतावनी, बोले- ये कोई फिल्म का सीन नहीं है
May 20, 2026 | 11:59 AMनासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
May 20, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













