-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ghaziabad Asad Encounter Controversy Moulana Sajid Rashidi Questions Up Police
‘धर्म देखकर मारा…’, असद के एनकाउंटर पर भड़के मौलाना रशीदी, गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप
- Written By: अमन मौर्या
Sajid Rashidi On Asad Encounter: गाजियाबाद में असद के एनकाउंटर पर मौलाना साजिद रशीदी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार पर पक्षपात और धर्म देखकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

मौलाना साजिद रशीदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ghaziabad Asad Encounter Controversy: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया। इसके पहले पुलिस असद को लगातार गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस के बिछाए जाल में गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ में असद घायल हो गया था। बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। असद के एनकाउंटर मामले में मौलाना साजिद रशीदी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
दी लोकतंत्र की दुहाई
गाजियाबाद एनकाउंटर पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस दिन से यह एनकाउंटर हुआ है, हम यही कह रहे हैं कि यह एक पक्षपातपूर्ण एनकाउंटर था। उन्होंने बताया कि एक लोकतांत्रिक देश में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था होती है। उस व्यवस्था की यह मांग है कि किसी भी आरोपी व्यक्ति को पहले पकड़ा जाए, उससे पूछताछ की जाए और फिर उसे उचित कानूनी प्रक्रिया से गुजारा जाए।
Delhi: On the Ghaziabad encounter, All India Imam Association, President, Maulana Sajid Rashidi says, “Since the day the encounter took place, we have been saying that it was a biased encounter. The question is that in a democratic country, there is a democratic system, and that… pic.twitter.com/bKk05Seqgy — IANS (@ians_india) June 2, 2026
आगे उन्होंने बताया कि एक FIR दर्ज की जाती है, एक केस फाइल किया जाता है और फिर मामला अदालत में ले जाया जाता है। यह अदालत ही तय करती है कि क्या सजा दी जानी चाहिए और अगर दी जानी है, तो वह क्या होगी।
हिंदू-मुस्लिम का लगाया आरोप
मौलाना ने प्रदेश सरकार पर पक्षपाती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि धर्म देखकर उसका एनकाउंटर कर दिया गया। उसके घर पर नोटिस भी लगा दिया गया। अब पता चला कि उसके घर का कुछ हिस्सा अवैध निर्माण है। ऐसे कई सवाल हो सकते हैं। सरकार को इस पर भी गौर करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
ग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
आगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर साजिद रशीदी ने कहा कि जो कहा गया है, उसका इरादा शायद अच्छा हो, लेकिन जैसा कि कहावत है, दवा अक्सर कड़वी होती है। यही संदेश इस तरह भी दिया जा सकता था कि हिंदू और मुसलमान दोनों ही अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डालें, ताकि वे गलत कामों में शामिल न हों या कोई गलत कदम न उठाएं।
ये भी पढ़ें- ‘अब यह फाजिलनगर नहीं…’, CM योगी ने बदला एक और जगह का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर
हमारी आस्था में गाय मां नहीं: रशीदी
बातचीत के दौरान मौलाना रशीदी ने कहा कि मुखिया को कोई भी पक्षपाती बात नहीं करनी चाहिए। राजनीतिक पक्षपाती जो बयान आते हैं, उस पर सवाल उठना तो लाजमी है। गाय को लेकर भी मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि जहां तक आपके विश्वास की बात है, अगर आप गाय को अपनी मां मानते हैं, तो आप ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, हमारी आस्था में इसे मां नहीं माना जाता है।
Ghaziabad asad encounter controversy moulana sajid rashidi questions up police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














