'अब यह फाजिलनगर नहीं...', CM योगी ने बदला एक और जगह का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर

Yogi Adityanath Kushinagar Visit: CM योगी ने प्रदेश के एक और शहर का नाम बदलने का ऐलान किया है। उन्होंने फाजिलनगर शहर का नाम बदलकर इसे भगवान महावीर को समर्पित किया।
'No longer Fazilnagar...' — CM Yogi Renames Another Place; This City Will Now Be Known by This Name
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Fazilnagar Name Change to Pawagarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के एक और शहर का नाम बदल दिया है। जोकि काफी चर्चा में बना हुआ है। प्रदेश सरकार ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर शहर का नाम बदल दिया है। अब यह शहर 'पावागढ़' के नाम से जाना जाएगा।

कुशीनगर की जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हमने इसके नामकरण का प्रस्ताव रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस पीढ़ी के लिए इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है?

भगवान महावीर को समर्पित

शहर का नाम बदलने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब इसे फाजिलनगर के नाम से नहीं जाना जाएगा। हम इसे भगवान महावीर को श्रद्धांजलि के रूप में ‘पावागढ़’ के तौर पर एक नई पहचान देने जा रहे हैं। पावागढ़ का नाम, उसकी परंपरा और संस्कृति अब पूरे देश और दुनिया तक पहुंचेगी, जो भगवान महावीर की विरासत से अटूट रूप से जुड़ी होगी।

पूर्व की सरकार पर निशाना

पूर्व की सरकार पर तंज कसते हुए सीएम मुख्यमंत्री योगी कहते हैं, हर सरकार का अपना एक विजन होता है। 2022 से पहले कोई भी विकास के बारे में नहीं सोचता था। उन्होंने बताया कि पहले यहां तमकुही राज को महज मजाक का पात्र बनाकर रख दिया गया था।

लेकिन आज मैं यह कह सकता हूं कि तमकुही राज के अंतर्गत स्थानीय विधायक पूरी लगन से काम करते हैं, विभिन्न योजनाएं लेकर आते हैं और सांसद भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाते हैं। यहां के विधायक और सांसद मिलकर काम करते हैं ताकि आपकी मांगों को जमीनी हकीकत में बदला जा सके।

राजनीति सेवा का एक माध्यम: सीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनीति में आने उद्देश्य भी साझा किया। उन्होंने कहा, हम राजनीति में इसलिए हैं ताकि हम अपने राष्ट्रीय कर्तव्य की जिम्मेदारी पूरी कर सकें। यह सेवा का एक माध्यम है, क्योंकि हम सुरक्षा और सुशासन प्रदान करते हैं। मैं सभी को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि विकास के मामले में हम पीछे नहीं हैं।

आगे उन्होंने जनता से कहा कि आप अपना प्रस्ताव अपने यहां के विधायक, सांसद को सौंपें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वह निश्चित रूप से मुझ तक पहुंचेगा। विकास जरूर होगा। हम आपको बेहतर कनेक्टिविटी देंगे, जो विकास का आधार बनेगी। इससे ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित UP’ का मार्ग प्रशस्त होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com