Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रायबरेली में मंदिर के भंडारे से लौट रही 7 लड़कियों को कार ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर

Ganga Expressway Accident: रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम एक बेकाबू कार ने सात युवतियों को कुचल दिया। इस हादसे में 4 युवतियों की जान चली गई है, जबकि 3 का इलाज जारी है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 09, 2026 | 07:31 AM

घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Raebareli Road Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार देर शाम एक हृदय विदारक सड़क हादसा हुआ। जगतपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही सात युवतियों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में चार युवतियों की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन सहेलियां जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।

यह दर्दनाक हादसा रायबरेली जगतपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनोली और चूली गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, चूली गांव के एक नए मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया था, जहां कोडर गांव की सात सहेलियां प्रसाद लेने पहुंची थीं। शाम करीब 7 बजे जब वे पैदल अपने गांव वापस लौट रही थीं, तभी लालगंज की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवतियां एक्सप्रेसवे से उछलकर सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरीं।

मृतकों की पहचान: गांव में छाया सन्नाटा

हादसे में जान गंवाने वाली चारों युवतियां ग्राम पंचायत कोडर की रहने वाली थीं। दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

सम्बंधित ख़बरें

एक मुल्ला नहीं बोलेगा, राजवाहा पर… अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान वायरल, Video देखें

रईसजादे ने लेम्बोर्गिनी से 3 लोगों को रौंदा…उल्टे लोगों को धमकाया, तंबाकू कारोबारी के बेटे का पूरा कांड पढ़ें

चुनाव आयोग बना भाजपा का सहयोगी दल, उसके ऑफिस पर BJP का झंडा लगा देना चाहिए…खूब बरसे अखिलेश यादव

नोएडा सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 2 लोगों की मौत

• शालिनी (22 वर्ष), पुत्री जंग बहादुर
• हिमांशी (23 वर्ष), पुत्री दल बहादुर
• रश्मि (14 वर्ष), पुत्री रामरतन
• आसमा (18 वर्ष)

फरार ड्राइवर की तलाश

हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, एसपी रवि कुमार और सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें! अस्पताल से सीधा बेऊर जेल शिफ्ट; कल पटना कोर्ट में ‘जमानत’ पर टिकी निगाहें

निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर अवैध आवाजाही बनी खतरा

इस हादसे ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह एक्सप्रेसवे अभी आम यातायात के लिए पूरी तरह खुला नहीं है और पैदल चलना या निजी वाहन चलाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद, आसपास के ग्रामीण और वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर यहां बेधड़क गाड़ियां दौड़ाते हैं, जो अक्सर ऐसे हादसों का कारण बनता है।

Ganga expressway car accident four girls killed 3 injured raebareli road accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2026 | 07:27 AM

Topics:  

  • UP Road Accident
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.