Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में कुर्सी पाने और बचाने का खेल? प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार ने बढ़ाई माननीयों की बेचैनी, संघ के दर पर लग रही हाजिरी!

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने तमाम माननीयों की नींद उड़ा दी है। चैन खोने वालों में टीम योगी के कुछ मौजूदा सदस्यों के साथ ही टीम में शामिल होने की चाहत रखने वाले भी शामिल हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 08, 2025 | 09:43 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: देश के सबसे बड़े सियासी सूबे यानी उत्तर प्रदेश में इस समय सबसे बड़ी हलचल मची हुई है। इस हलचल के नेपथ्य में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कई नई चेहरें शामिल होंगे, जबकि कुछ पुराने चेहरों को छुट्टी दे दी जाएगी। यहीं वजह है कि यहां कई माननीयों की बेचैनी बढ़ी हुई है।

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने तमाम माननीयों की नींद उड़ा दी है। चैन खोने वालों में टीम योगी के कुछ मौजूदा सदस्यों के साथ ही टीम में शामिल होने की चाहत रखने वाले भी शामिल हैं। कुर्सी बचाने और पाने के इस खेल में शामिल लोग ऊपर वाले की शरण में हैं। इसमें संघ और दिल्ली दरबार के साथ ही ईश्वर की चौखट पर हाजिरी भी शामिल हैं।

सरकार और संगठन में हलचल तेज

होली बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार प्रस्तावित है। इसकी भनक लगते ही कई मंत्रियों और संभावित दावेदारों ने धार्मिक अनुष्ठान शुरू करा दिए हैं। ज्योतिषियों से ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी दिखवाई जा रही है। भगवा दल में इन दिनों हलचलें तेज हैं। ऐसा संगठन से लेकर सरकार तक में है।

सम्बंधित ख़बरें

UGC नियमों पर पूछा सवाल…तो ‘हर-हर महादेव’ चिल्लाने लगे मोदी के मंत्री, सामने आया नित्यानंद राय का VIDEO

आप एकदम निठल्ले हैं, कुछ नहीं करते, अस्पताल में डॉक्टर पर भड़के बक्सर विधायक; लगा दी क्लास- VIDEO

मोदी सरकार के आंकड़े फेक…IMF ने दिया C ग्रेड: बजट से पहले फूटा ‘एटम बम’, कांग्रेस ने खोल दी GDP की पोल!

Nashik News: नासिक महानगरपालिका में भाजपा का बहुमत, जल्द होगा मेयर का फैसला

सुर्खियों में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार

दरअसल, पार्टी में इस महीने संगठन से सरकार तक बहुत कुछ बदलाव होने हैं। सबसे पहले जिलाध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी होनी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह सूची संगठन और जनप्रतिनिधियों की चाहत के बीच फंस गई है। वहीं पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी इसी महीने मिलना है। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की है।

ईश्वर को प्रसन्न करने की कवायद

बताया जा रहा है कि टीम योगी में 6-7 नये चेहरों को जगह मिल सकती है। वहीं, एक-दो मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाने के साथ ही कुछ लोगों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है। इन चर्चाओं के बीच ज्यादातर मंत्रियों और दावेदारों ने धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए ईश्वर को प्रसन्न करने की कवायद तेज कर दी है। धार्मिक यात्राओं का सिलसिला भी तेज हो गया है।

उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्री बनने को आतुर एक नये एमएलसी अपने घर में पिछले कुछ दिनों से अनुष्ठान करा रहे हैं। एक मंत्री यूं तो पहले से गाय पालते हैं, मगर इन दिनों उन्होंने गौसेवा का सिलसिला तेज कर दिया है। एक माननीय के पीतांबरा पीठ में अनुष्ठान कराए जाने की खबर है। वहीं एक पूर्व मंत्री भी लगातार पूजा-पाठ करा रहे हैं।

Game of getting and saving chair in up proposed yogi cabinet expansion increased tension of bjp leaders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2025 | 09:43 AM

Topics:  

  • BJP
  • Brajesh Pathak
  • Keshav Prasad Maurya
  • UP Politics
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.