Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाराणसी में टूटा बाढ़ का कहर, निराश व हताश लोग घर छोड़ने को मजबूर

Banaras Flood: बनारस में बाढ़ से प्रभावित लोग पलायन के लिए मजबूर हैं। प्रभावित क्षेत्रों के लोग अपने घर के सामानों के साथ फिलहाल दूसरी जगह पर रहने के लिए जा रहे हैं।

  • By गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 27, 2025 | 02:19 PM

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोग पलायन के लिए मजबूर हैं (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बनारस के लोग न चाहते हुए भी अब अपने क्षेत्र से पलायन करने के लिए मजबूर हो चुके हैं। वाराणसी में बीते दिनों बाढ़ का कहर चारों तरफ फैल गया। देखते ही देखते सारा क्षेत्र जलमग्न हो गया। लोग बहुत निराश व हताश हैं। आज बुधवार को प्रभावित लोग अपने क्षेत्र से दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। जलस्तर इतना बढ़ चुका है कि, लोगों के घरों में पानी घुस रहा है।

यही वजह है कि स्थानीय नागरिकों को अपना घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। प्रशासन लगातार  बाढ़ प्रभावित लोगों की देख-रेख कर रहा है। राज्य सरकार हर संभव यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की अन्य परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों ने साझा किए अपने अनुभव

बाढ़ प्रभावित लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने अनुभव साझा किए हैं। लोगों ने बताया कि किस तरह से उन्हें मौजूदा समय में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि, उन्हें दूसरे स्थानों पर जाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

उनके पास अब कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। लोगों ने बताया कि वो अपने सभी जरूरी सामान को छत पर रखकर दूसरे स्थानों के लिए रवाना हो गए, ताकि वहां कुछ दिनों तक रह सकें।

यह भी पढें: कुशीनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर बुलडोजर चला, 8 मकान ध्वस्त, दर्जनों लोग बेघर

चौथी बार आई इस तरह की बाढ़

बाढ़ प्रभावित राम यादव ने बताया कि अब लोग बहुत परेशान हो चुके हैं। यह चौथी बार है जब इस तरह की बाढ़ आई है। इस वजह से हम लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए? इसी को देखते हुए हमने फैसला किया है कि अब हम दूसरे स्थान पर जाकर रहेंगे। इसके बाद जब हालात सामान्य हो जाएंगे, तो हम वापस लौट आएंगे।

सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि सभी लोग अपने घरों को छोड़कर चित्रकूट स्कूल में जा रहे हैं। वहां पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। हम इंतजार कर रहे हैं कि कब स्थिति सामान्य हो।

सिराजुद्दीन ने बताया कि फिर बाढ़ आ गई है। अब हम चित्रकूट स्कूल जा रहे हैं। हमने अपने घर का सामान भी निकालकर छत पर रख रख दिया। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं, तब तक हम वहीं पर जाकर रहेंगे। वहां पर हमें हर चीज मिलेगी, जिससे हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

(एजेंसी इनपुट)

Flood wreaks havoc varanasi frustrated disappointed people forced leave homes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 02:17 PM

Topics:  

  • Flooding
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

सेंगर की रिहाई के पीछे की असली वजह, क्या हैं वो दलीलें जिन्हें कोर्ट ने जमानत का आधार माना?

2

प्रेमी की साथ रफूचक्कर हुई पत्नी…तो पति ने वायरल दिया ‘प्राइवेट’ VIDEO, किस पर होगा एक्शन?

3

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुआ अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, लखनऊ में सड़क पर उतरे मुसलमान, देखें VIDEO

4

बागपत में खाप पंचायत का बड़ा फरमान: लड़कों के हाफ पैंट पहनने और स्मार्टफोन रखने पर लगाई पाबंदी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.