Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो

Maulana Jarjis Ansari Controversy: विवादित इस्लामिक वक्ता मौलाना जर्जिस अंसारी ने मुस्लिमों को यूपी छोड़कर बंगाल जाने की सलाह दी है। उन पर पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी और रेप जैसे गंभीर आरोप भी रहे हैं।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 16, 2026 | 01:06 PM

Follow Us

Who is Jarjis Ansari: अक्सर अपनी विवादित तकरीरों के लिए चर्चा में रहने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक वायरल वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब मुसलमानों के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने न केवल खुद बंगाल शिफ्ट होने की बात कही, बल्कि मुस्लिम समुदाय को भी पलायन का आह्वान किया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में आग लग गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है, जो अब 2026 में विवादों का केंद्र बना हुआ है। बंगाल में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जर्जिस अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने अपनी तकरीर में कहा, “अब उत्तर प्रदेश में रहने का दिल नहीं करता, चलो बंगाल में शिफ्ट होते हैं।” उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने परिवार को भी यूपी छोड़कर बंगाल जाने की सलाह दे दी है क्योंकि उनके हिसाब से बंगाल ही सबसे सुरक्षित जगह है।

मदरसों पर बुलडोजर और लाउडस्पीकर का मुद्दा

मौलाना ने यूपी प्रशासन पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सैकड़ों मदरसों पर बुलडोजर चल चुके हैं। इटावा की शाही जामा मस्जिद के सेक्रेटरी होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अब वहां बिना परमिशन के कोई कार्यक्रम नहीं किया जा सकता। उन्होंने शिकायत की कि परमिशन मिलने पर भी रात 10 बजे के बाद माइक नहीं बजा सकते और आवाज केवल मस्जिद के भीतर ही रहनी चाहिए। उनके अनुसार, अजानों पर भी पाबंदियां हो चुकी हैं और इसी माहौल का हवाला देते हुए उन्होंने बंगाल के लोगों से अपने राज्य को यूपी जैसा न बनने देने की अपील की।

Close

Follow Us:

Maulana jarjis ansari controversial speech up muslims shift to bengal jihad threat history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2026 | 01:05 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.