-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Five Members Of A Family Died In A Road Accident In Bulandshahr Up
यूपी के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, जिंदा जले परिवार के 5 लोग; पुलिया से टकराकर खाई में गिरी कार
- Written By: मनोज आर्या
बुधवार की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुए इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल महिला को कार से बाहर निकाला गया है।

दुर्घनाग्रस्त कार की तस्वीर, (सोर्स-एक्स)
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त परिवार बदायूं में आयोजित एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली लौट रहा था। बुधवार की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुए इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित हो कर सड़क पर एक पुलिया से जा टकराई। इसके बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने कहा कि यह घटना जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और उसमें आग लग गई है। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव-राहत कार्य शुरू किया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
इस घटना की जानकारी देते हुए तेजवीर सिंह ने आगे बताया कि गुलनाज (28) नामक एक घायल महिला को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। कार में सवार पांच अन्य लोगों की मौत हो गई। मरने वालों के नाम जुबेर, तंजीम, मोमिना, जैनुल और जेबा हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी छह लोग बदायूं जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। सुबह के समय कार के चालक को नींद आ गई और गाड़ी अनियंत्रित हो कर एक पुलिया से टकराई। इसके बाद कार पलटी तथा उसमें आग लग गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
लोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
गुरु परंपरा का अद्भुत संगम; 29 जुलाई को निकलेगी मुड़िया शोभायात्रा, जानिए इस परपंरा की कैसे हुई शुरूआत
थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जानीपुर चंदौस तिराहे के पास एक स्विफ्ट कार पुलिया से टकरा गयी जिस कारण कार में आग लग गई जिसमें एक ही परिवार के 06 व्यक्ति थे जिनमें 01 महिला घायल हो गयी व 05 लोगों की मृत्यु हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।@Uppolice @adgzonemeerut pic.twitter.com/QhNNqZ67tl — Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) June 18, 2025
आगरा में भीषण सड़क हादसा, आम ले जा रही पिकअप डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, एक घायल
रिश्तेदारी की शादी से वापस दिल्ली लौट रहा था परिवार
मृतकों के रिश्तेदार अरशद ने बताया कि बदायूं के सहसवान में एक रिश्तेदार की शादी थी। पूरा परिवार इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था। बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे परिवार स्विफ्ट कार दिल्ली के लिए निकला था। कार जुबैर की थी, जिसे तनवीर चला रहा था। जुबैर कार के अगली सीट पर बैठा हुआ था। बाकी सभी महिलाएं कार की पिछली सीटों पर बैठी थीं।
Five members of a family died in a road accident in bulandshahr up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डीपीसी बैठक का बड़ा फैसला, नागपुर में नए फ्लैटों की रजिस्ट्री पर रोक, बिल्डरों पर सरकार की बड़ी सख्ती
Jul 28, 2026 | 07:01 AMSUV के दौर में Maruti Alto की धमाकेदार वापसी, जून 2026 में बिक्री दोगुनी, छोटी कारों ने फिर बदला ट्रेंड
Jul 28, 2026 | 06:56 AMCWG 2026: शर्मिला धनकर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पैरा एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण; एक दिन में आए कई मेडल
Jul 28, 2026 | 06:53 AMSaudi Drone Attack: सऊदी के तेल ठिकानों पर ड्रोन अटैक की कोशिश, कतर ने बयान जारी कर जताया विरोध
Jul 28, 2026 | 06:45 AM‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली पहचान, ‘महारानी’ से मिला सम्मान, जानिए हुमा कुरैशी के करियर के बड़े पड़ाव
Jul 28, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जुलाई LIVE: नीलाद्रि बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई 2026 की जगन्नाथ रथ यात्रा
Jul 28, 2026 | 06:22 AMBirthday Horoscope: किन राशि को मिलेंगे शिक्षा, नौकरी और दांपत्य जीवन के नए अवसर, जानें आज का जन्मदिन राशिफल
Jul 28, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













