- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Fir Filed Against Neha Singh Rathore For Releasing Controversial Video On Pahalgam Attack
नेहा सिंह राठौर पर दर्ज हुई FIR, पहलगाम हमले पर विवादित वीडियो के चक्कर में लगी हैं 11 धाराएं, जानिए पूरी डिटेल
नेहा सिंह राठौर के सोशल मीडिया बयानों ने न केवल उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देश में एक नई बहस भी छेड़ दी है। ऐसे में अब नेहा सिंह के विवादित वीडियो को लेकर FIR दर्ज कराई गई है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

नेहा सिंह राठौर, फोटो - सोशल मीडिया
लखनऊ : सोशल मीडिया पर मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे राष्ट्रीय एकता को ठेस पहुंचाने और धर्म तथा जाति के आधार पर समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने की कोशिश की गई।
यह एफआईआर कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक की ओर से दर्ज कराई गई है। एफआईआर के अनुसार, नेहा ने अपने ट्विटर हैंडल @NehaSinghRathore से कई विवादित पोस्ट किए, जिनसे समाज में अस्थिरता फैलाने और निर्दोष लोगों की शहादत पर सवाल खड़े करने की कोशिश की गई।
पाकिस्तान में वायरल हो रही नेहा की पोस्ट
चौंकाने वाली बात यह है कि नेहा सिंह राठौर के ट्वीट्स पाकिस्तान में तेजी से वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया और वहां के नेता उनके बयानों का इस्तेमाल भारत विरोधी प्रचार के लिए कर रहे हैं। इस पहलू ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
अब शिफ्ट में पढ़नी होगी नमाज, सीएम योगी ने जारी किया फरमान, शिया समुदाय बोला- ऐसा कोई प्रावधान नहीं
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार! बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले, कई घायल
इन धाराओं में दर्ज हुई FIR
नेहा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 196(1)(a), 196(1)(b), 197(1)(a), 197(1)(b), 197(1)(c), 197(1)(d), 353(1)(c), 353(2), 302, 152 और आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई तेजी से जारी है।
नेहा का बयान बना नया विवाद
फोटो सोर्स – एक्स
नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम आतंकी हमले को सरकार की ‘भूल’ करार दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना का राजनीतिक इस्तेमाल बिहार चुनावों में किया जाएगा। उनके इस बयान ने देशभर में हंगामा मचा दिया है। जहां आम जनता और राजनीतिक दल पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होकर सरकार का समर्थन कर रहे हैं, वहीं नेहा जैसे बयान सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
देश में गहरा आक्रोश
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा चरम पर है। सरकार और विपक्ष एक सुर में आतंक के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
Fir filed against neha singh rathore for releasing controversial video on pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal जिले में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का तबादला, बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई
May 23, 2026 | 08:29 AMचंद्रपुर में ताडोबा बफर जोन में आतंक मचाने वाला बाघ T-83 आखिरकार पिंजरे में कैद; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
May 23, 2026 | 08:29 AMNCERT की किताबों से अब गायब होंगे कार्टून? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद छिड़ा बड़ा संग्राम
May 23, 2026 | 08:25 AMनागपुर में रिश्तों का कत्ल: 20 हजार रुपए के विवाद में नाती ने नानी की बेरहमी से की हत्या
May 23, 2026 | 08:21 AMनासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में टकराव के संकेत; शिंदे गुट और भाजपा दोनों ने ठोका उम्मीदवारी का दावा
May 23, 2026 | 08:03 AMपेट्रोल-डीजल खरीद में 20% उछाल, महाराष्ट्र सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की
May 23, 2026 | 07:58 AMआम आदमी की जेब पर बड़ा झटका! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ीं पेट्रोल डीजल की कीमतें
May 23, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













