- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Dimples Political Stature Has No Match With Mulayams Jaiveer Singh
डिंपल के राजनीतिक कद का मुलायम से कोई मेल नहीं: जयवीर सिंह
- Written By: दामिनी सिंह

File Pic
लखनऊ : मैनपुरी से भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव के सियासी कद में जमीन आसमान का अंतर है और दावा किया कि पांच दिसंबर को सपा के गढ़ मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव में ‘‘कमल खिलेगा”। समाजवादी पार्टी (सपा) ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीट पार्टी क्षत्रप मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी।
मुलायम सिंह यादव ने 1996 के बाद से पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है, जबकि सपा के अन्य उम्मीदवारों ने भी इस सीट पर कई बार जीत हासिल की है। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा की तुलना वर्तमान सपा से करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यह पार्टी जमीन पर दिखाई पड़ती थी, लेकिन अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह वातानुकूलित कमरों से सिर्फ ट्विटर पर चलती है। उन्होंने कहा कि वह शिवपाल सिंह यादव को सपा परिवार का हिस्सा मानकर देख रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में खाकी के एकतरफा झुकाव से भड़के डॉक्टर! ठप होगी पूरी स्वास्थ्य सेवा, महा-संग्राम का ऐलान
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
थिएटर में लगी भीषण आग, हादसे में बाल-बाल बचे कर्मचारी, गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल यादव को अपना राजनीतिक भविष्य बचाना है तो उन्हें सपा की हार सुनिश्चित करनी होगी। मैनपुरी संसदीय उप चुनाव में शिवपाल यादव की भूमिका पर राजनीतिक विशेषज्ञों की पैनी नजर है। शिवपाल यादव ने कहा है कि वह मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव पर अगले दो-तीन दिनों में निर्णय करेंगे। जयवीर सिंह ने मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘यदि शिवपाल यादव को अपना राजनीतिक भविष्य बचाना है, तो उन्हें सपा की हार सुनिश्चित करनी होगी, अन्यथा उनका राजनीतिक रूप से अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।’
सिंह ने कहा, ‘डिंपल राजनीतिक कद के लिहाज से मुलायम सिंह के आसपास कहीं नहीं ठहरतीं। उनके बीच जमीन- आसमान का अंतर है।’ उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, मुलायम सिंह के नेतृत्व में सपा जमीन पर दिखाई पड़ती थी, जबकि वर्तमान में (अखिलेश यादव के नेतृत्व में) यह एसी कमरों से ट्विटर पर चलती है।’ यह पूछे जाने पर कि भाजपा से मैनपुरी में सपा उम्मीदवार को कौन चुनौती देगा, उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार किया और कहा, ‘‘कमल का निशान (भाजपा का चुनाव चिन्ह) वहां चुनाव लड़ेगा और उप चुनाव जीतेगा। आजमगढ़ और रामपुर के बाद मैनपुरी में कमल खिलेगा और यह 2024 लोकसभा के लिए आधार तैयार करेगा।’
यह पूछे जाने पर कि क्या डिंपल अपने ससुर (मुलायम सिंह यादव) के निधन के बाद उपचुनावों में सहानुभूति वोट हासिल करेंगी, सिंह ने नकारात्मक जवाब दिया। सिंह अतीत में मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘धर्म और जाति से ऊपर उठकर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति उनकी नीतियों और योजनाओं को लेकर आकर्षित हो रहे हैं और वे सभी बाधाओं को तोड़कर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।’ मंत्री ने दावा किया कि भले ही सपा के नेता यादव परिवार में एकता की तस्वीर दिखा रहे हैं, परिवार में खींचतान जारी है।
उन्होंने दावा किया, ‘धर्मेंद्र यादव मैनपुरी से टिकट मांग रहे थे तो शिवपाल यादव टिकट के लिए दबाव बना रहे थे। वहीं तेज प्रताप यादव भी यह उप चुनाव लड़ना चाहते थे। डिंपल यादव को टिकट देने के पीछे यह बात सुनिश्चित करना है कि परिवार में कोई विवाद ना हो। लेकिन परिवार में खींचतान जारी है।’ जयवीर सिंह ने कहा, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव की जीत का अंतर लाखों में था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर हजारों में आ गया जबकि भाजपा से कोई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के लिए मैनपुरी नहीं आया था।
पीएसपीएल प्रमुख के सवाल पर भाजपा नेता ने आगे कहा, ‘अगर वह (शिवपाल) हमारे साथ आते हैं, तो हमारी जीत का अंतर निश्चित रूप से बड़ा होगा, और अगर हमारे पक्ष में नहीं आए तो भी हम जीतेंगे।’ शिवपाल का जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यह पूछे जाने पर कि क्या अपर्णा यादव को उपचुनाव के लिए भाजपा का टिकट दिया जाएगा, उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा कि यह पार्टी द्वारा तय किया जाएगा। (एजेंसी)
Dimples political stature has no match with mulayams jaiveer singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













