8 घंटे हवा में मंडराने के बाद सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट दिल्ली वापस लौटी, जानें Air India के जहाज में क्या हुआ?
Air India Delhi San Francisco Flight: सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण 8 घंटे बाद वापस दिल्ली लौट गई है। विमान में सवार सभी 230 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
एयर इंडिया फ्लाइट, फोटो (सो. AI)
Air India Delhi San Francisco Flight Return: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से ही वापस लौट आया है। विमान ने उड़ान तो भर ली थी लेकिन तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद इसे करीब 8 घंटे तक हवा में ही मंडराना पड़ा जिसके बाद सुरक्षा कारणों से इसकी दिल्ली में लैंडिंग कराई गई।
230 यात्रियों की सुरक्षा पर था ध्यान
एयरलाइन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस विमान में 230 यात्री सवार थे। जिसका फ्लाइट नंबर AI173 था। विमान के सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरलाइन प्रबंधन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर चुका है और सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया का आधिकारिक बयान
कंपनी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई को नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ़्लाइट AI173, निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत एक तकनीकी समस्या की वजह से दिल्ली लौट आई है। एयरलाइन ने आगे कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब विमान की अच्छे तरह से तकनीकी जांच की जाएगी ताकि खराबी के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों के पहले ‘गोल्डन बॉय’ रणधीर सिंह का निधन, NRAI ने जताया गहरा दुख, खेल जगत में शोक की लहर
हार के डर से रो रहे थे रोना…SIR पर कोर्ट का आदेश आते ही विपक्ष पर टूटी BJP, बोली- ये कोई नई-नवेली योजना नहीं
पिनाराई विजयन के घर छापेमारी पर भड़की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भाजपा और कांग्रेस की बताई मिलीभगत
आसाराम को तगड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी उम्रकैद की सजा, तुरंत सरेंडर करने का आदेश
यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
इस तकनीकी संकट की वजह से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए एयर इंडिया की ग्राउंड टीमें यात्रियों की सहायता में जुट गई हैं। यात्रियों के लिए जलपान और होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, यात्रियों की इच्छा के अनुसार उनकी फ्लाइट को रीशेड्यूल किया जा रहा है या उन्हें जल्द से जल्द उनके स्थान तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- EXCLUSIVE: CBI खोलेगी ट्विशा शर्मा डेथ केस के राज, कानूनी बहस और गंभीर सवाल बरकरार
हाल के दिनों में तकनीकी खराबी की दूसरी बड़ी घटना
हवाई सफर के दौरान तकनीकी समस्याओं का सिलसिला चिंता का विषय बनता जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही 21 मई को एयर इंडिया के एक अन्य विमान के इंजन में आग लगने की घटना सामने आई थी। वह विमान (AI2802) बेंगलुरु से दिल्ली आ रहा था, जब लैंडिंग के दौरान पायलट को आग का सिग्नल मिला था। हालांकि, उस समय भी सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया था और आग पर काबू पा लिया गया था।
